Author: chhattisgarhrajya.in

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगी आगे की प्रक्रिया गरियाबंद – जिले के केराबाहरा गांव में आतंक मचाने वाला एक तेंदुआ 1 अगस्त 2026 की सुबह वन विभाग द्वारा सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह तेंदुआ पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार रिहायशी इलाके में आ रहा था और ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगाया और जानवर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार गरियाबंद वनमंडल के वन…

Read More

इंदौर के बेटे मेजर हमज़ा आरिफ ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. 31 साल के मेजर हमजा शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहने वाले थे. वर्तमान में वे राजस्थान के जैसलमेर जिले में पदस्‍थ थे. गुरुवार 30 जुलाई की रात ड्यूटी से वापस लौटते समय उनका सैन्य वाहन सड़क पर अचानक आए एक ऊंट से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में मेजर हमज़ा आरिफ शहीद हो गए, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. एक महीने पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, मेजर हमज़ा आरिफ पिछले 9 वर्षों…

Read More

कॉलेजियम सिस्टम में पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। अब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने कॉलेजियम व्यवस्था के कामकाज पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति या पदोन्नति से जुड़े कई अहम फैसलों के पीछे की वजह बहुत कम ही सार्वजनिक नहीं की जाती हैं। जस्टिस उज्जल ने साफ कहा- अगर न्यायपालिका पारदर्शिता की बात करती है, तो उसके फैसलों में भी वही सिद्धांत साफ दिखाई देना चाहिए। कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर जताई चिंता जस्टिस उज्जल भुइयां ने यह टिप्पणी ‘ज्यूडिशियल ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स’ रिपोर्ट के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान…

Read More

रायपुर- राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शिरकत की। सम्मेलन के उपरांत डॉ. रमन सिंह नया ढाबा की हितग्राही ई-रिक्शा चालक दीदी श्रीमती सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान ई-रिक्शा में उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी एवं श्री सुमीत उपाध्याय भी उपस्थित रहे। आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहे महिलाओं के कदम श्रमिक महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाएं साइकिल, मोटरसाइकिल, कार…

Read More

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत माता जी के खिलाफ बहुत ही अमर्यादित और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चारों तरफ हो रही थू-थू और पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद, नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह अब हाथ जोड़कर पूरे देश से रो-रोकर माफी मांग रही हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में राजनीति से ऊपर उठकर बड़ा दिल दिखाते हुए बच्चों को माफ करने की बात कही है। ‘दोस्त के साथ सीपी घूमने…

Read More

अमरावती: दिल्ली में सीजेपी के बड़े प्रोटेस्ट के बाद कांग्रेस का हमला झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश की धरती से पलटवार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वर्ण आंध्र के लिए विजन जरूरी है। उन्होंने इस एयरपोर्ट को युवाओं के लिए लांच पैड बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के एयरपोर्ट एक परिवार के नाम पर होते थे। पीएम मोदी ने कहा कि रेल,…

Read More

रायपुर- जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली की सेवानिवृत्ति (अर्द्धवार्षिकी) पर उन्हें भावभीनी विदाई देकर उनके सुखद स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की गई। श्री तम्बोली ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय सन् 1990 में मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीआरएसटी) में अपनी सेवा की शुरूआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सन् 2008 में जनसंपर्क विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होकर 18 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर सचालक श्री उमेश मिश्रा ने श्री तम्बोली की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने…

Read More

चौपाटी परिसर में किया पौधरोपण, युवाओं को दिया सकारात्मक सोच व श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश ​रायपुर- धमतरी जिले की नगरी नगर पंचायत में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने 2 करोड़ 76 लाख 13 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शुक्रवार को लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। नगर पंचायत नगरी के सांस्कृतिक भवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने चौपाटी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।​सरकार से मिल रही विकास को नई गति ​समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंक राम…

Read More

नई दिल्ली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव तथा हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे चावल के परिवहन में तेजी आएगी, गोदामों में नई फसल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी और किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख…

Read More

जल संरक्षण, पर्यावरण, जैविक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सुशासन पर दिया विशेष जोर गंभीरता, जवाबदेही और समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश राज्यपाल ने रायगढ़ में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से की चर्चा रायपुर, 31 जुलाई 2026/ प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के प्रथम दिवस जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में उन्होंने जल संरक्षण, पौधारोपण, पर्यावरण संवर्धन, जैविक कृषि, स्वच्छता, योग, टीबी उन्मूलन, आजीविका, सहकारिता, सड़क…

Read More