Author: chhattisgarhrajya.in

कोटा: राजस्थान के कोटा शहर में सोमवार सुबह उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आया. रेलवे स्टेशन के पटरी पार क्षेत्र की मुख्य सड़क पर मगरमच्छ को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. घने आबादी वाले क्षेत्र में मगरमच्छ की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. यह चौंकाने वाली घटना कोटा के रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार इलाके की है. सोमवार की सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो उन्होंने सड़क पर…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बाद अब ममता बनर्जी के लिए दिल्ली भी दूर होती दिख रही है। पार्टी में मची उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 14 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की है। खास बात यह है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। इस मीटिंग में बीजेपी नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब भी मौजूद हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे से भी पांच सांसद मिलने पहुंचे हैं। बता दें…

Read More

मुल्लांपुर: भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की. मगर अफसोस कि चंडीगढ़ की 40 डिग्री सेल्सियस की चिलचिलाती गर्मी में पूरी तरह खाली पड़े महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत की इस ऐतिहासिक जीत को देखने चुनिंदा दर्शक ही मौजूद थे. ये मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा नहीं था. भारत के लिए अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार ने 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट लिए. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट चटकाए. मैच में कब-क्या हुआ?टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Read More

नई दिल्‍ली:क्‍या शादी से पहले सहमति से बने प्रेम संबंध खराब कैरेक्‍टर का आधार होते है… भारत में अगर किसी लड़के या लड़की के शादी से पहले अगर किसी के साथ शारीरिक संबंध बनते हैं, तो कई उसे ‘कैरेक्‍टर लेस’ तक कह दिया जाता है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि शादी से पहले सहमति से बने ‘शारीरिक संबंध’ किसी के कैरेक्‍टर पर काला धब्‍बा नहीं हो सकते. ये रिलेशन खराब नैतिक चरित्र का सर्टिफिकेट नहीं माना जा सकता है. जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने तेलंगाना पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़े एक मामले में उम्मीदवार…

Read More

कैरेबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक में रविवार, 7 जून को एक प्राइवेट प्लेन के साथ भयानक हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को हिला दिया. ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय यह प्लेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग का बड़ा गोला बन गया. कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर गया और बचाव टीमें आग बुझाने में जुट गईं. इस दर्दनाक हादसे में पायलट और को-पायलट, दोनों की मौत हो गई. रनवे पर क्या हुआ? डोमिनिकन रिपब्लिक के पूर्वी हिस्से में स्थित ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर रविवार को एक प्राइवेट प्लेन क्रैश कर…

Read More

दुलदुला विकासखंड में मानसून पूर्व तैयार किए जा रहे 80 हजार सीड बॉल, ग्रामीणों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रायपुर- पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि के उद्देश्य से जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में सीड बॉल निर्माण अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता से बड़े पैमाने पर सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें मानसून के दौरान बंजर, पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा। सीड बॉल मिट्टी, गोबर खाद तथा स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के…

Read More

पिछले कुछ समय के दौरान ए.आई. अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने दुनिया में बड़ी तेजी से पांव पसारे हैं तथा बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े सभी इस पर निर्भर होते जा रहे हैं। छोटे से छोटा काम करना हो या पत्र और निबन्ध लिखना हो, ए.आई. द्वारा चैट जी.पी.टी. आदि से कुछ ही मिनटों में आसानी से कर लिया जाता है। लोगों ने इसे किसी भी काम को निपटाने का आसान रास्ता मान कर बड़ी तेजी से इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। परंतु बात सिर्फ कुछ मिनटों की नहीं है, मूल बात यह है कि इसके लिए आप अपनी…

Read More

नगर पालिका की मांग पर 3.72 करोड़ के कार्यों को दी मंजूरी, नए कार्यों के लिए भी 2 करोड़ देने की घोषणा की रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के तीसरे दिन किरंदुल में 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 14 लाख 85 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 3 करोड़ 4 लाख 9 हजार रुपये के कार्यों के भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने आक्सीजोन में बस्तर के टाइगर ब्वाय चेंदरू की प्रतिमा का…

Read More

निर्धारित मानकों के अनुरूप तेज गति से हो रहे निर्माण कार्य की सराहना जशपुर- जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने आज जशपुर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तेज गति से संचालित किए जाने पर संबंधित एजेंसी और अधिकारियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि अस्पताल के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा तथा स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को वरीयता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में ई-ऑफिस, ई अटेंडेंस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डेसबोर्ड, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, टीबी मुक्त भारत, सेवा सेतु, पीएम सूर्य घर बिजली सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं…

Read More