महासमुंद– पाम ऑयल उत्पादन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, आयात पर निर्भरता कम करने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल – ऑयल पाम योजना महासमुंद जिले के किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से किसान अपनी बंजर भूमि को उपजाऊ बनाकर लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। जिले में इस योजना तहत लगभग 400 किसान लगभग 450 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम की खेती कर रहे हैं। इसी क्रम में सरायपाली भलेसर गांव…
Author: chhattisgarhrajya.in
बीकानेर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर आरोपी श्यामसुंदर को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए मृतका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शनों में शामिल होता रहा । चालाकी ही बन गई सबूत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था और घटनास्थल से मिला एक लॉकेट ही पुलिस के हाथ लगा मुख्य सुराग था। जांच में सामने आया कि…
बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता…
बीकानेर। चार साल का मासूम पहली बार स्कूल पहुंचा। बड़े भाई की उंगली थामे इस मासूम को पहले ही दिन ऐसी पीड़ा झेलनी पड़ी कि स्कूल जाने की खुशियों की जगह चीखों में बदल गईं। घटना श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव में सरकारी विवेकानंद मॉडल स्कूल की है। स्कूल में दो कुत्तों ने चार वर्षीय रामनाथ पर हमला कर दिया। बालक के हाथ पर काटा और सिर की चमड़ी नोंच ली। एक कान पर भी कुत्तों ने काट लिया। बच्चे की चित्कार सुनकर स्कूल में मौजूद शिक्षक व अन्य दौड़े और इस बच्चे को कुत्तों के चंगुल से मुक्त कराया। परिजन इस…
चंडीगढ़ – हरियाणा सिविल सचिवालय से बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सचिवालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी गणेश दास अरोड़ा ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गणेश दास अरोड़ा 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। काम के दौरान उठाया कदमप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:24 से 12:45 बजे के बीच अरोड़ा अपने कार्यालय में नियमित कार्य कर रहे थे। अचानक वे…
राजस्थान-संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 2026 और राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी है. इसके तहत चुनाव लड़ने के लिए 2 बच्चों की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. सरकार इस संबंध में विधेयक लेकर आएगी. उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बताया कि अजमेर में आयुर्वेद और नेचुरोपैथी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है. इसके लिए विधेयक को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है. टैक्स चोरी जैसे मामलों पर निगरानी कैबिनेट ने राजस्व अधिसूचना एवं आर्थिक निदेशालय के गठन को भी मंजूरी दी है.…
ओडिशा, सतर्कता विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कटक सर्कल के खान उप निदेशक देबब्रत मोहंती के फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। देबब्रत मोहंती को एक लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। देबब्रत मोहंती को मंगलवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि उन्होंने कोयला डिपो के सुचारू संचालन और परिवहन परमिट जारी करने के बदले रिश्वत ली थी। उसके बाद देबब्रत के भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, भद्रक स्थित पैतृक घर और कटक कार्यालय में एक…
पणजी: गोवा थार एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने दिल्ली के एक 19 साल के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नार्थ गोवा में सोमवार को हुई इस घटना में भोपाल के रहने वाले एक 65 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक्सीडेंट के बाद थार गाड़ी के ड्राइवर ने सीट बदल ली। उन्होंने दावा किया कि गाड़ी एक महिला चला रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली के हौज खास का रहने वाला है युवक एफआईआर के मुताबिक, दिल्ली के हौज खास के रहने वाले अपूर्व गोयल किराए की थार गाड़ी…
हैदराबाद: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक अनोखी शादी हुई। एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भाइयों ने हमशक्ल जुड़वां बहनों के साथ सात फेरे लिए। इस शादी समारोह में मजेदार मौका उस समय आया, जब चारों एक ही स्टेज पर कपल के तौर पर आए। एक जैसे शादी के परिधान में दूल्हा और दुल्हन को देखर मेहमान कन्फ्यूज हो गए। लोगों ने बताया कि शादी की रस्मों के दौरान कई बार यह बताना मुश्किल था कि कौन किसके साथ है? इस दौरान मेहमानों ने खूब ठहाके लगाए। समारोह के दौरान दोनों जोड़ियों की तस्वीर लेने की होड़ भी लगी रही। एक…
चेन्नै : मद्रास हाई कोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग आध्यात्मिक गुरुओं को ईश्वर नहीं मानते, वे गंवार होते हैं। न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने ऐलान किया कि जो लोग गुरुओं के प्रति श्रद्धा को अयोग्य, मूर्ख (मुत्तल) और गंवारपन (काट्टुमुरंडी) कहकर खारिज करते हैं, वे वास्तव में खुद ही गंवार होते हैं। होसुर सत्संग की ओर से आयोजित गुरु वंदनम उत्सव के दौरान तमिल में यह टिप्पणी की गई। यह बयान जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ( Justice GR Swaminathan ) के व्यक्तिगत आध्यात्मिक अनुभव के एक किस्से के बाद आया। वह…
