Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद जिले के परसाबीघा पुलिस स्टेशन इलाके के चैनपुरा इमादपुर गांव से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली कहासुनी के बाद एक महिला की उसके देवर ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंशु के रूप में हुई है। उसकी शादी सिर्फ एक साल पहले हुई थी और वह अरवल जिले के मानिकपुर पुलिस स्टेशन इलाके के गोनपुरा गांव की रहने वाली थी। यह घटना तब हुई जब परिवार के अन्य सदस्य पास…
Author: chhattisgarhrajya.in
राजौरी – राजौरी के नौशेरा क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में सेना के वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बगनोटी इलाके में हुआ, जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के नौशेरा के बगनोटी इलाके में बाइक और सेना के वाहन के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इबरार अहमद पुत्र मोहम्मद असलम,…
दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला और अब तक 50% मतदान दर्ज किया गया है। ग्रामीण इलाकों सहित कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मतदान के दौरान सड़क निर्माण का मुद्दा गरमा गया। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क नहीं बनने से नाराज होकर “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए मतदान का बहिष्कार कर…
रोहतक : रोहतक के कलानौर थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे का मंजर देख लोग दहल उठे। मिली जानकारी के अनुसार, घटना हाईवे 152-डी पर खैरडी मोड के पास हुई। मृतकों में से एक की पहचान नारनौल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। अन्य 2 युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक को टाटा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।…
Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के थाना वी. एस. एल. क्षेत्र में एक महिला अपने पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार मंगलवार 28 जुलाई को दोपहर करीब अढाई बजे उनकी पत्नी अपने पुत्र के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गई। पति ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद या कहासुनी भी नहीं हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर संभावित स्थानों पर…
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसद स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी और सर्बानंद सोनोवाल ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा भी बैठक में उपस्थित थे।
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार को घर की छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के कारण करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के करणपुर गांव में शाम करीब चार बजे हुई। सदर कोतवाली के थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (19) और उसके छोटे भाई शोभित (17) के रूप में हुई है। दोनों जितेंद्र कुमार के बेटे थे, जो गांव में किराए के मकान में रहकर आइसक्रीम…
पटियाला: आज सुबह पातड़ां-जाखल रोड पर गांव खानेवाल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूल बस ने मोटरसाइकिल पर स्कूल जा रहे दो छात्रों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने विरोध स्वरूप पातड़ां-जाखल रोड पर जाम लगाकर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र गांव हरियाऊ कलां के रहने वाले थे और संगरूर जिले के गांव बंगा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। मृतकों की पहचान मोहित कुमार और प्रिंस कुमार के…
पॉपुलर टेलीविजन रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है, लेकिन जेल के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अपने अंदर बंद दोस्तों से मिलने उनके करीबी आ रहे हैं। जहां पहले राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर उनसे मिलनी पहुंची थी, वहीं श्रेया कालरा से भी मिलने उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ उनसे मिलने आए थे। ऐसे में हाल ही में शो में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने एक खास विजिटर के रूप में एंट्री ली और कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के गेमप्ले पर…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि दिनदहाड़े एक युवक पर सरेराह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र स्थित सुनील सिनेमा के पास की है। पीड़ित वेदप्रकाश किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश रखने वाले दो बदमाश वहां पहुंच गए। दोनों ने वेदप्रकाश को घेर लिया और बात बढ़ने से पहले ही उस पर…
