दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 36 दिन आंदोलन किया। इस आंदोलन के दवाब के चलते धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब सीजेपी प्रमुख ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है और सरकार बदलने की भी बात कर रहे हैं। अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि सरकार ने अपने तरीके नहीं बदले तो छात्र इसको बदल देंगे। छात्रों को डरा रही सरकार- अभिजीत दीपके सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पर सरकार पर छात्रों को डराने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने…
Author: chhattisgarhrajya.in
भारतीय राजनीति के सबसे मुखर और तेजतर्रार युवा चेहरों में शुमार शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है, जिसमें इस्तीफा देने की वजह ‘व्यक्तिगत कारण’ बताई गई है। हालांकि, इस संबंध में अब तक बीजेपी या शहजाद पूनावाला की ओर से कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के प्रोफाइल बदलाव ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। ‘X’ बायो से गायब हुई बीजेपी, पर लिखा— ‘पीएम मोदी का…
रायपुर। कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, शिक्षाविदों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल विजय दिवस की थीम पर आधारित पोस्टर एवं रंगोली प्रदर्शनी के अवलोकन, वंदे मातरम् तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर डॉ.…
गुरुवार को लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके बाद, विपक्षी सदस्यों के विरोध के चलते सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पब्लिक एग्ज़ाम्स अमेंडमेंट बिल पेश किया जिसके बाद इसपर चर्चा हो रही है। हालांकि, इस दौरान हंगामा भी खूब हुआ। मनुस्मृति को लेकर खड़गे और नड्डा के बीच तीखी तरकार भी हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि प्रश्नपत्र लीक रोधी…
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी को शादी और पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद उसके कॉलेज के अंदर चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर है। बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज में हुई घटना के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मी दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका अभी इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। क्या है मामला?पुलिस…
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के भीतर तबाह कर दिया। असम-नागालैंड सीमा से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित हिलोनी नेपाली खुटी गांव अब सिर्फ मलबे, गाद और सन्नाटे में बदल चुका है। कभी आबाद रहने वाला यह गांव अब बाढ़ की भयावह तबाही का प्रतीक बन गया है। यहां करीब 200 गोरखा परिवार पीढ़ियों से रह रहे थे। नागालैंड की बारिश बनी तबाही की वजह 19 जुलाई को नागालैंड की पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को घोषणा की कि छात्रों के मिड-डे मील में अंडे भी शामिल होंगे। राज्य सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार 1 अगस्त से स्कूलों को अलग से अंडे उपलब्ध कराएगी। गौरतलब हो कि नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद मिड डे मील से अंडा हटाने पर विवाद खड़ा हो गया…
आज के दौर में जहां उच्च शिक्षा, रिसर्च और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए विदेश यात्रा को सामान्य माना जाता है, वहीं एक ऐसे IIT डायरेक्टर भी हैं, जिन्होंने आज तक न तो पासपोर्ट बनवाया है और न ही कभी विदेश यात्रा की है. इसके बावजूद वे देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक IIT मद्रास का नेतृत्व कर रहे हैं. ये हैं प्रोफेसर वी. कामकोटी (V. Kamakoti), जो IIT मद्रास के निदेशक हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी विदेश जाने की जरूरत महसूस नहीं की और उनका पूरा शैक्षणिक एवं पेशेवर सफर भारत में ही रहा…
बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण कसडोल विकासखंड के बल्दा कछार क्षेत्र स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ मचान’ निजी रिसोर्ट चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया। रिसोर्ट में मौजूद पर्यटक, कर्मचारी और ग्रामीण फंस गए, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार, रिसोर्ट में 4 छोटे बच्चों, महिलाओं, वयस्क पुरुषों, कर्मचारियों और ग्रामीणों सहित कुल 24 लोग बाढ़ के बीच फंस गए थे। सूचना मिलते ही जिला…
नई दिल्ली: राज्य सभा में सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने देश में कुपोषण और रक्ताल्पता (एनिमिया) की रोकथाम, डिजिटल स्वास्थ्य तकनीकों के उपयोग और अंतर-विभागीय समन्वय को लेकर सवाल उठाए। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने इन प्रश्नों का विस्तृत उत्तर सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। सांसद का सवाल : क्या मिशन के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी प्रणालियों और डिजिटल स्वास्थ्य ट्रैकिंग के उपयोग की परिकल्पना की गई है? महिला एवं बाल विकास मंत्री का जवाब : ‘मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ के तहत ‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन का उपयोग किया जा रहा है। राशन के वितरण (Take Home Ration – THR)…
