Author: chhattisgarhrajya.in

PM Modi visit Tea Garden: असम विधानसभा चुनाव के रण में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. बुधवार सुबह अपनी जनसभाओं से पहले प्रधानमंत्री अचानक डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान पहुंच गए. यहां उन्होंने बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं. उनके साथ बातचीत भी की. PM Modi visit Tea Garden: हाथों में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पीएम मोदी ने चाय बागान में काफी समय बिताया. उन्होंने घूम-घूमकर महिला कामगारों से…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति संबंधी बाधाओं के बीच तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी की घोषणा की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली अप्रैल से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 2,078.50 रुपए का मिलेगा। इसकी कीमत गत 07 मार्च को बढ़ाकर 1,883 रुपए की गई थी। इस प्रकार अब यह 195 रुपए यानी 10.38 प्रतिशत महंगा हो गया है। इस साल एक जनवरी से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में…

Read More

बिलासपुर। शहर में गैस आपूर्ति की समस्या के बीच प्रशासन और गैस कंपनियों ने अहम फैसला लिया है। अब एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को बिना गैस कनेक्शन कार्ड के भी 5 किलो का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह सिलेंडर 564 रुपये में मिलेगा, जिससे इन वर्गों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई व्यवस्था के तहत 5 किलो गैस 112 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। खासतौर पर वे लोग, जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं या जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें छात्र और माइग्रेंट उपभोक्ता…

Read More

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ता उन्हें अभी तक टीम में जगह नहीं दे रहे हैं। आमतौर पर शमी बहुत कम बोलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा, वह सुनकर हर क्रिकेट प्रेमी के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इस अनुभवी गेंदबाज के साथ हो क्या रहा है? मेरे कोई आस पास भी नहीं है यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शमी ने खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आईपीएल में कोई भी भारतीय गेंदबाज मेरे…

Read More

ब्यूरो— नई दिल्ली, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में महज 15 गेंदों में अद्र्धशतक जड़ दिया। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हो रही है। सिर्फ तारीफ ही नहीं, बल्कि अब तक उनको सीनियर टीम में लाने की वकालत भी शुरू हो गई है। मोहम्मद कैफ के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उनको भारतीय टीम में शामिल करने की अपील कर दी है। उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा है कि इस युवा खिलाड़ी को…

Read More

संशोधित महिला आरक्षण विधेयक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, विधेयक 2023 को लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अधिनियम में 2029 के आम चुनावों में महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। विधेयक में संसद और विधानमंडल में महिला आरक्षण को वर्तमान में चल रही जनगणना और परिसीमन की कवायद से अलग रखना है क्योंकि वर्तमान कानून के अंतर्गत 2029 के लोकसभा चुनावों से पूर्व जनगणना और परिसीमन की पूर्वापेक्षा को पूरा करना असंभव नहीं तो कठिन अवश्य है। सरकार की योजना है कि विधानसभाओं और लोकसभा की सदस्य संख्या 50…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1815 अंक की बढ़त के साथ 73,762 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी यह 1862 अंक की बढ़त के साथ 73,809 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स पैक के सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 2.49 फीसदी या 556 अंक की बढ़त के साथ 22,894 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को करीब 13 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सेंसेक्स…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में घोषणा की कि लाल आतंक की परछाई हट गई है। यह ऐसी घोषणा है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। जब गृह मंत्री ने पिछले वर्ष घोषित किया था कि 31 मार्च, 2026 तक देश नक्सली आतंक से मुक्त हो जाएगा तो एक्टिविस्टों, पत्रकारों, नेताओं, एन.जी.ओ. चलाने वालों, बुद्धिजीवियों आदि की बड़ी फौज ने अलग-अलग तरीकों से उनका निशाना बनाना, उपहास उड़ाना और प्रच्छन्न तरीके से विरोध आरंभ कर दिया था। गृह मंत्री ने घोषणा की कि 2024 तक नक्सलियों की शीर्ष केंद्रीय कमेटी और पुलिस ब्यूरो में 21 मुख्य कैडर थे…

Read More

पटना, बिहार के चंपारण जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी के प्रेम प्रसंग ने नाराज एक पिता और मामा ने मिलकर पहले उसकी हत्या की और फिर उसके प्रेमी को भी मौत के घाट उतार दिया। मृतक लड़के के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता और मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला लौकरिया थाना…

Read More

भारत लगभग नक्सल-मुक्त हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में यह दावानुमा घोषणा की। नक्सल-मुक्त स्थिति के लिए 31 मार्च, 2026 आखिरी तारीख तय की गई थी, लेकिन संसद में नक्सलवाद पर बहस हुई, जिसके जवाब में गृहमंत्री ने घोषणा की और नक्सलवाद के विस्तार की स्थितियों और कारकों का भी खुलासा किया। गृहमंत्री ने उल्लास और उत्साह में यह भी घोषणा की कि देश में ‘लाल कॉरिडोर’ का खात्मा कर दिया गया है। जो 2-4 नक्सली नेता फरार हैं, वे या तो आत्मसमर्पण कर देंगे अथवा उन्हें ढेर कर दिया जाएगा। विपक्ष इन्हें भी अन्यायपूर्ण हत्याएं करार दे…

Read More