पंजाब के फरीदकोट के सैदे गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक खेतिहर मजदूर परिवार की किस्मत लॉटरी निकलते ही अचानक से बदल गई. दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले राम सिंह और उनकी पत्नी नसीब कौर ने पंजाब राज्य लॉटरी का 1.5 करोड़ का फर्स्ट पुरस्कार जीता तो उनके नसीब ही खुल गए. नसीब कौर पहले तंगहाली से परेशान थीं, अब ज्यादा पैसा होने से वह डरी हुई हैं. जबरन वसूली का ऐसा डर कि नसीब कौर घर में ताला लगाकर किसी अज्ञात जगह चली गईं. परिवार ने अपने फोन तक बंद कर लिए थे. लेकिन पुलिस…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात सत्ताधारी पार्टी JDU के नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव स्थित वार्ड नंबर-10 का है। मृतक नेता की पहचान 37 वर्षीय नीलेश कुमार के रूप में हुई है जो कि JDU के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे और हाल में पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। नीलेश रात में अपने घर में सोए हुए थे तभी बदमाश उनके घर में घुस गए और उनकी हत्या कर के फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, नीलेश हर दिन…
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू देश का पहला पाठ्यक्रम:छात्रों को मिलेगी बाल अधिकार एवं संरक्षण की जानकारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व “कमजोर” लोग कर रहे हैं, और ये देश “पतन की ओर” बढ़ रहे हैं। यह बात उन्होंने ‘पॉलिटिको’ को दिए एक इंटरव्यू में कही। इंटरव्यू में व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि वे कमजोर हैं, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि वे बहुत ज्यादा पॉलिटिकली करेक्ट होना चाहते हैं। ट्रंप ने आगे कहा, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करना चाहिए। यूरोप भी रास्ता नहीं ढूंढ पा रहा। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि यूरोप ने…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 9 दिसंबर 2025 को प्रथम IEEE डेटा साइंस एंड इंटेलिजेंट नेटवर्क कंप्यूटिंग (ICDSINC 2025) पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जी. एस. तोमर, चेयरपर्सन, IEEE MP सेक्शन, और डॉ. सोमित्र सनाढ्य, निदेशक, C3iHUB, IIT कानपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. एन. वी. रमना राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर ने शिरकत की। इसी के साथ विशेष अतिथियों में डॉ. नरेंद्र डी. लोंढे, रजिस्ट्रार, एनआईटी रायपुर, तथा डॉ. प्रदीप सिंह, चेयरमैन, ICDSINC एवं विभागाध्यक्ष…
मुंबई । संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर वध-2, जिसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में तेजी से जगह बना रही है। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्पिरिचुअल सीक्वल, वध की आत्मा को बरकरार रखते हुए एक नई कहानी में इन दिग्गज कलाकारों को नए किरदारों में पेश करती है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी जो दिखता है, वही पूरी सच्चाई नहीं होता! #Vadh2 सिनेमाघरों में 6 फरवरी 2026 से” फिल्म के रिलीज़ में अब सिर्फ दो महीने बचे…
यूपी के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव में सोमवार को खून से रिश्ते शर्मसार हो गए, जब जमीन के हिस्से को लेकर भाई-बहन के विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पिता के निधन के बाद जमीन में बराबरी का हिस्सा मांग रही 32 वर्षीय अविवाहित नर्स संयोगता की उसके भाई श्योराज ने घर के भीतर ही धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों सहित फरार हो गया, जबकि मां हुकुम देवी की बेटी का शव देखकर चीख निकल गई। गांव में कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोग जमा…
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के केमायोरन इलाके में मंगलवार दोपहर एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग बुझा दी गई है और इमारत के अंदर राहत व खोजबीन अभियान जारी है। इस जानकारी की पुष्टि सेंट्रल जकार्ता पुलिस प्रमुख सुसात्यो पुरनोमो कोंड्रो ने की। कोंड्रो के अनुसार आग दोपहर के समय इमारत की पहली मंजिल पर लगी और धीरे-धीरे ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। जिस समय आग लगी,…
अमरोहा : जन्म के सिर्फ 26 दिन बाद ही एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव में शनिवार रात माता-पिता के साथ बेड पर सो रहे नवजात बच्चे की करवट बदलने से दबकर मौत हो गई। सुबह दूध पिलाने के लिए मां ने जब बच्चे को हिलाया तो वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार मृतक बच्चे की पहचान सूफियान के रूप में हुई है। उसके पिता सद्दाम अब्बासी (25) पौधों की नर्सरी…
