Author: chhattisgarhrajya.in

पाकिस्तान में शनिवार को बलूचिस्तान में विद्रोहियों द्वारा भीषण हमला किया गया. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा किए गए हमलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. BLA के दावों के अनुसार, पाकिस्तान सेना, पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के 200 से अधिक कर्मी मारे गए हैं और कम से कम 17 लोगों को बंदी बनाया गया है. संगठन ने इन आंकड़ों को प्राइमरी अनुमान बताया और संकेत दिया कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है. हमले एक साथ कई शहरों में किए गए, जिससे सुरक्षा तंत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ा. वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने…

Read More

Indian Stock Market : आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी सुस्ती के साथ हुई. बजट में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स(STT) बढ़ने की खबर से निवेशकों में थोड़ी घबराहट दिखी, जिसकी वजह से सुबह-सुबह बाजार लाल निशान पर खुला था. लेकिन यह गिरावट ज्यादा देर नहीं टिकी और कुछ ही समय में बाजार ने रिकवरी करते हुए वापसी कर ली. बाजार में आज क्या हुआ? क्या टैक्स बढ़ने से डरे निवेशक? बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) पर टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है. फ्यूचर्स पर टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.15%…

Read More

क्या फोन चार्ज करते वक्त आपको भी बार-बार चार्जर लगाना-निकालना पड़ रहा है? ये दिक्कत सच में काफी झुंझलाहट भरा रहता है. पहली नजर में तो लगता है कि चार्जर ही कहीं खराब तो नहीं हो गया है या फोन में कोई बड़ी टेक्निकल दिक्कत तो नहीं आ गई है. लेकिन सर्विस सेंटर भागने से पहले एक बार फोन के चार्जिंग पोर्ट में आपको झांककर जरूर देख लेना चाहिए, क्योंकि कई बार असली गड़बड़ी वहीं छुपी होती है. होता क्या है कि हम अपने फोन को जेब, बैग, टेबल या गाड़ी में कहीं भी रख देते हैं. धीरे-धीरे इनमें धूल-मिट्टी…

Read More

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और बड़े त्योहारों में से एक है. साल 2026 में यह पावन पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के रूप में उत्सव की तरह मनाया जाता है. महाशिवरात्रि 2026 मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. चारों प्रहर की पूजा का समय महाशिवरात्रि पूजा विधि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके…

Read More

केंद्रीय बजट में सरकार ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए ऐसी घोषणा कर दी, जिसे सुनकर ट्रेडरों के पैरों तले जमीन खिसक गई. खासतौर पर फ्यूचर एंड ऑप्शन्स (F&O) में ट्रेड करने वाले लोगों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है. सरकार ने F&O ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है, और यह बढ़ोतरी इतनी बड़ी है कि अब मुनाफे की कल्पना करना भी मुश्किल हो गया है. स्थिति यह रही कि बजट के ही दिन सेंसेक्स 1500 अंक गिर गया. यह टैक्स ट्रेडरों पर भारी तो पड़ने वाला है,…

Read More

सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने भारत को संकेत दिया है कि वह शीघ्र ही वेनेजुएला से तेल खरीद दोबारा शुरू कर सकता है ताकि रूसी कच्चे तेल पर निर्भरता घटे। यह पहल भारत अमेरिका ऊर्जा संबंधों को नए सांचे में ढालने की अमेरिकी कोशिश का हिस्सा है। भारत और वेनेजुएला के बीच कूटनीति ने अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच हुई टेलीफोन वार्ता ने वैश्विक ऊर्जा राजनीति में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई इस वार्ता का सीधा…

Read More

मुंबई, महाराष्ट्र के मालेगांव में महानगरपालिका के महापौर (मेयर) और उपमहापौर चुनाव से पहले राजनीति ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। वैचारिक रूप से एक-दूसरे के धुर विरोधी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने मालेगांव महानगरपालिका (MMC) में हाथ मिला लिया है। इसके तहत दोनों दलों के पार्षदों (नगरसेवक) ने मिलकर एक नया राजनीतिक मोर्चा खड़ा कर दिया है। इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। एक साथ आकर बनाया नया मोर्चा मिली जानकारी के अनुसार, मालेगाव महानगरपालिका (Malegaon Municipal Corporation) में कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों ने मिलकर ‘भारत…

Read More

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि रविवार सुबह दक्षिणी यूक्रेन के एक प्रसूति अस्पताल पर रूसी ड्रोन से हमला हुआ। जापोरिजिया शहर के अस्पताल में हुए हमले में तीन महिलाएं घायल हो गईं और स्त्री रोग विभाग के रिसेप्शन एरिया में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। रविवार की सुबह रूस ने 90 हमलावर ड्रोन दागे, जिनमें से 14 ने नौ स्थानों पर हमला किया। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को घोषणा की कि रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता का अगला दौर बुधवार और गुरुवार को होगा। उसी दिन…

Read More

नई दिल्ली। बीते दिन रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2026 पेश किया। अब सोमवार को संसद में इस पर आम चर्चा होने वाली है। यह चर्चा चल रहे बजट सत्र का हिस्सा है और इसके बाद अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस और वोटिंग होगी। बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिए गए बयान से संकेत मिला है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में बोल सकते हैं। संसदीय प्रक्रिया के अनुसार, सदस्य बाद में मंत्रालय-वार जांच से पहले आम चर्चा के दौरान बजट के मोटे ढांचे पर बहस करेंगे। राहुल…

Read More

दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 12 साल के बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया था। बेरहम पिता की क्रूरता इस कदर हावी थी कि उसने पेचकस से बच्चे की एक आंख निकाल ली। इतना ही नहीं, कलयुगी पिता ने बेटे का कान काटने की भी कोशिश की थी। आपको बता दें कि पूरा मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके का है। यहां पति-पत्नी के बीच पिछले एक सप्ताह से लगातार झगड़ा चल रहा था। आपसी विवाद के बाद…

Read More