Author: chhattisgarhrajya.in

छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर में एक विशेष पहल की घोषणा की है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि राज्य की सभी वक्फ संपत्तियों, मस्जिदों, इमामबाड़ों और कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। प्रदेश में कुल 8,232 वक्फ संपत्तियों और स्थलों पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गणतंत्र दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाना है। तिरंगा फहराने के बाद सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की जाएगी। इससे न सिर्फ उत्सव का माहौल बढ़ेगा, बल्कि…

Read More

रायपुर- भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले गुरुवार को दोनों टीमें रायपुर पहुंच गईं। रायपुर एयरपोर्ट से भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से सीधे उनके होटलों तक ले जाया गया।न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में ठहरी है, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में रुकी है। खिलाड़ियों के आगमन को देखने के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र एयरपोर्ट…

Read More

अहमदाबाद के दानीलिमड़ा इलाके में एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बेहरामपुरा की रहने वाली तमन्ना मोहसिन शेख पर आरोपी रहीम उर्फ नोमान लतीफ शेख ने दुकान में घुसकर चार बार चाकू से वार किया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई गुजरात में अहमदाबाद के दानीलिमड़ा में बीती बुधवार रात एक महिला पर शख्स द्वारा चाकू से हमला किए जाने का चौंकनेवाला मामला सामने आया. जिसके बाद महिला ने शख्स के खिलाफ दानीलीमड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. शख्स द्वारा महिला पर चाकू से किए गए हमले के सीसीटीवी भी…

Read More

Maharashtra Mayor Election : मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों में महापौर पदों के लिए ‘लॉटरी’ आज निकाली गई। यह काम राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में किया गया। इसमें मुंबई में मेयर का पद सामान्य महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है। मुंबई के अलावा नवी मुंबई में सामान्य महिला, मीरा भयंदर-सामान्य, पुणे सामान्य महिला, पिंपरी चिंचवाड़ सामान्य महिला, भिवंडी सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। वहीं नासिक, नागपुर, संभाजीनगर, अमरावती, वसई विरार, परभणी, नांदेड़, सांगली, मालेगांव, सोलापुर, धुले में सामान्य श्रेणी के महापौर होंगे। आइए जानते हैं मेयर पद की लॉटरी से जुड़े हर अपडेट? @01:50PM बजे-: महाराष्ट्र की 29…

Read More

राजस्थान के सिरोही जिले के रोवाड़ा गांव में एक बंद मकान में एक ही फांसी के फंदे पर युवक किशन नाथ (30) और युवती हंजा कुमारी (28) के शव लटके मिले. दोनों विवाहित और अलग गांवों के निवासी. राजस्थान में शिवगंज तहसील के कैलाश नगर थाना क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिरोही जिले के शिवगंज तहसील अंतर्गत कैलाश नगर थाना क्षेत्र के रोवाड़ा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के भीतर एक ही फांसी के फंदे पर युवक और युवती के शव लटके मिले. दोनों विवाहित बताए जा रहे हैं…

Read More

पौड़ी गढ़वालः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू ब्राह्मण बताकर युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती की अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समीर जाफरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे एक मुस्लिम युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया कि दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते है। इस दौरान युवक…

Read More

बिहार के मधुबनी जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव सड़क के पास खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया। पॉलिथीन से ढका हुआ था शव जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सकरी थाना क्षेत्र की है, जहां एनएच-27 से सटे कन्हौली जाने वाली सड़क के किनारे खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को पॉलिथीन से ढका हुआ था। मृतक की पहचान मोहन बढ़ियाम निवासी शिवम कुमार उर्फ गोलू…

Read More

सांबा : जिला सांबा के रामगढ़ इलाके में बसंतर नदी क्षेत्र से बरामद पुराने शैल और अन्य संदिग्ध हथियारों को सुरक्षा एजेंसियों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। यह कार्रवाई बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व सांबा के इंटरनेशनल बॉर्डर क्षेत्र से BSF से संबंधित कुछ सामान एक कबाड़िया के पास मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। इसके बाद इलाके में सघन जांच और तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान बसंतर दरिया क्षेत्र से पुराने शैल और अन्य हथियार बरामद किए गए।संभावित खतरे को देखते हुए…

Read More

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के नागल पठानी रेलवे स्टेशन के पास देर शाम एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव मुरलीपुर निवासी 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतर सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार अतर सिंह अविवाहित था और गांव में मजदूरी करता था। बुधवार को वह नागल पठानी स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पहुंचा, जहां कोसली से रेवाड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। …

Read More

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरूवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। कार के उड़े परखच्चे जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर आईटीबीपी केंद्र के गेट के पास एक पोल और पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में…

Read More