डेस्क: आयुर्वेद में तिल के तेल को बेहद गुणकारी माना गया है। नियमित और सही मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट थोड़ा सा तिल का तेल लेने से पाचन बेहतर होता है, शरीर को ऊर्जा मिलती है और कई समस्याओं में राहत मिल सकती है। तिल का तेल Sesamum indicum के बीजों से बनाया जाता है और इसमें कई पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे माइग्रेन के दर्द में राहत तिल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम…
Author: chhattisgarhrajya.in
छत्तीसगढ़, दुर्ग जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समोदा गांव में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती (Opium Cultivation) मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। छापेमारी और अवैध खेती का पर्दाफाश जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समोदा गांव में चोरी-छिपे अफीम उगाई…
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, हर वर्ष यह पर्व होली के पांचवे दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. रंग पंचमी को देव पंचमी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आकर भक्तों के साथ धूमधाम से होली खेलते हैं. रंग पंचमी का पर्व ब्रज में 40 दिन तक लगातार चलने वाली होली के समापन के तौर पर भी मनाया जाता है. हिंदू धर्म में जिस तरह कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दिवाली मनाई जाती है, ठीक उसी तरह रंग…
इतिहास में दुनिया के खत्म होने के बारे में कई तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं, जिनमें से अधिकांश पूरी तरह से बेबुनियाद है. इसका एक उल्लेखनीय उदाहरण साल 2012 में देखने को मिला, जब दावा किया गया था कि, माया के कैलेंडर के मुताबिक दुनिया का अंत होने वाला है, क्योंकि वह कैलेंडर उस तारीख से आगे नहीं बढ़ता था. हालांकि 2012 के बाद जीवन सामान्य रूप से चलता रहा, जिससे यह भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हुई. लाल बछिया के जन्म ने इजराइल में बढ़ाई चिंता सर्वनाश की कोई गुंजाइश न होने के बावजूद इस भविष्यवाणी ने…
‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ट्रेलर में जहां एक तरफ हमजा अली मजारी दुश्मनों पर बरसता नजर आ रहा है, तो दूसरी ओर जसकिरत रंगी के रूप में भी उसका खौफनाक अवतार देखने को मिला है। दोनों ही किरदारों में रणवीर सिंह छा गए हैं और साबित कर दिया है कि किरदारों में ढलने के मामले में वह पूरे ‘गिरगिट’ हैं। ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल,…
सितंबर 2024 में खामेनेई ने एक और पोस्ट में भारत का उल्लेख किया, जिसे विदेश मंत्रालय ने भ्रामक बताया। हर बार भारतीय पक्ष ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई थी। भारत का तटस्थ रुख उसे एक मध्य मार्ग पर रखता है- अपने रणनीतिक हितों की रक्षा करते हुए किसी भी गुट को नाराज करने से बचता है। अमरीका-ईरान युद्ध के आगे बढऩे के साथ भारत का रुख भी बदलता रहेगा। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि स्थिति किस तरह से सामने आती है, चाहे इससे व्यापक युद्ध छिड़े, राजनयिक वार्ता हो या ईरान में सत्ता परिवर्तन हो… ईरान के सर्वोच्च…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक राज्यसभा में जाने का निर्णय क्यों किया है? वह 105 दिन पहले ही 10वीं बार मुख्यमंत्री बने थे। वह 19 साल 4 माह इस पद पर रहे और अब भी 15 अप्रैल तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। नया जनादेश भाजपा-जद (यू) और एनडीए को मिला था। विपक्षी राजद को करारी पराजय देकर सत्ता बरकरार रखी गई थी। मुख्यमंत्री की जिस कुर्सी के लिए नीतीश ने ‘पलटूराम’ जैसे विशेषण को भी झेल लिया था, उस कुर्सी को अचानक छोडऩे की इच्छा क्यों जताई है? इन सवालों के जवाब तो नीतीश या भाजपा नेतृत्व ही…
Pb Fintech Block Deal: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में एक बड़ा ब्लॉक डील देखने को मिला. डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार और पैसा बाजार को संचालित करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक लिमिटेड के शेयरों में यह सौदा हुआ. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक इस सौदे के जरिए लगभग 695 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद-बिक्री हुई. इस डील में कई बड़े निवेशकों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख म्यूचुअल फंड हाउस और विदेशी संस्थागत निवेशक भी शामिल रहे. आइए जानते हैं, इस बारे में… ब्लॉक डील के बारे में.. ब्लॉक डील के बारे में बात करें तो,…
जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी, सेहत की बात, बचत के साथ। किसी राष्ट्र की प्रगति का असली पैमाना अक्सर इस बात से परिलक्षित होता है कि उसके नागरिक स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं तक कितनी आसानी से पहुँच सकते हैं। दशकों तक, भारत के लाखों लोगों के स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए दवाओं की उच्च लागत एक प्रमुख वित्तीय बाधा रही है। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को उनके ब्रांडेड समकक्षों की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल…
नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लांच कर दिया है। कंपनी का C सीरीज का यह नया मॉडल है। फोन में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया है। फोन की कीमत की बात करें तो Realme C83 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट…
