उत्तराखंड – नैनीताल में घूमने गई दिल्ली की एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक टैक्सी ड्राइवर ने युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से किसी तरह बचकर युवती नंगे पैर ही जंगल की ओर भाग निकली। अपनी जान बचाने के लिए वह पूरी रात जंगल में छिपी रही। बताया जा रहा है कि आरोपी से बचने के लिए उसे जंगली जानवरों का…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोरबा – जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ओंकार यादव एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख टी. आर. भारद्वाज भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला कोरबा में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इन 113 मसाहती ग्रामों में से 08 ग्रामों का अंतिम…
मेष राशि आज का दिन आपको यह एहसास कराने आया है कि रिश्ते कभी बेकार नहीं जाते। कोई पुराना मित्र, जिससे लंबे समय से संपर्क नहीं था, अचानक आपके जीवन में सफलता का कारण बन सकता है। कामों में गति आएगी और रुके हुए प्रयास रंग लाने लगेंगे। लेकिन ध्यान रखिए, लेन-देन में भावनाओं से नहीं, समझदारी से काम लें। व्यापार में नई दिशा दिखाई देगी और यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आपकी कोई प्रिय…
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से ईरान का संघर्ष जारी है। इस बीच खबर मिली है कि ईरान में फिर से भूकंप आ गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह लगभग 8:48 बजे (आईएसटी) भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। युद्ध की आग में झुलस रहे ईरान में भूकंपों का आना, आने वाले खतरे की आहट हो सकती है। 3 मार्च को भी आया था ईरान में भूकंप ईरान के गेराश में 3 मार्च को भी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण…
तिरुवनन्तपुरम: केरल की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक 57 वर्षीय ट्यूशन टीचर को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए 18 साल की सजा सुनाई है। 2024 में दर्ज हुए इस मामले में टीचर सुभाष कुमार को POCSO कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी पाया गया। कोर्ट ने उसे 18 साल की सजा के साथ 35,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जज अंजू मीरा बिड़ला ने आदेश दिया कि यदि दोषी जुर्माना नहीं भरता है तो उसे अतिरिक्त 3.5 वर्ष की सजा और भुगतनी होगी। बता दें कि पीड़िता के साथ यौन शोषण की यह घटनाएं साल 2013-14 के दौरान…
हैदराबाद : तेलंगाना की राजनीति दिचलस्प होने जा रहा है। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कलवाकुंतला कविता ने घोषणा की कि वह अगले दो महीनों के भीतर तेलंगाना में एक नई राजनीतिक पार्टी का शुभारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी तेलंगाना जागृति के तत्वावधान में स्थापित की जाएगी और यह पार्टी तेलंगाना सर्वोपरि के नारे का समर्थन करेगी। तिरुपति के पवित्र पहाड़ी तीर्थस्थल अलीपिरी की यात्रा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए के कविता ने अपनी प्रस्तावित राजनीतिक पार्टी के दृष्टिकोण के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति, धर्म या समुदाय की परवाह किए बिना लोगों…
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू में राज्य की संख्या बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में जो भी माता-पिता दूसरे बच्चा पैदा करेंगे, सरकार उन्हें 25000 रुपये का इंसेंटिव (आर्थिक मदद) देने पर विचार कर रही है। एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के सीएम की बागडोर संभालने के बाद कहा था कि दक्षिण की आबादी घट रही है। ऐसे में हमें ज्यादा बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए यह बयान…
चेन्नई : इस साल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन को मजबूत कर लिया है, जबकि मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) अंदरूनी संकटों से जूझ रहा है। इसी बीच, दक्षिण के अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम की सक्रियता ने चुनावी समीकरणों को और रोचक बना दिया है। इन हालातों में तमिलनाडु की द्विध्रुवीय राजनीति अब त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ती दिख रही है। DMK-कांग्रेस गठबंधन चुनाव से पहले DMK ने अपने…
Bengal News: कोलकाता: बंगाल में SIR का काम जिस गति से हो रहा है, उससे लगता है कि चुनाव की तारीख घोषित होने में अभी और वक्त लगेगा. हाईकोर्ट की निगरानी में हो रहे इस काम को पूरा होने में अभी और वक्त लगाने की बात कही जा रही है. बिना यह काम पूरा किये बंगाल में चुनाव मुश्किल है. ऐसे में समय पर नयी सरकार का गठन हो पायेगा या नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है. पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है. यानी सब कुछ दो महीने के भीतर करना होगा. ऐसे में राज्यपाल…
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हाईवे पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यहां एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा है। हादसे में चालक की मौके पर मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ घाट मोटर मार्ग पर हुई है। जहां गुरना के समीप एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में एक व्यक्ति (चालक) मौजद था। घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की…
