Author: chhattisgarhrajya.in

इंदौर महू मार्ग पर रविवार (01 मार्च) दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी. किशनगंज ब्रिज के पास हुए इस हादसे में कार ने एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. गुस्साई भीड़ ने की कार के ड्राइवर की पिटाई हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी. इस…

Read More

22 फरवरी को पुणे को विनोद सोलंकी अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर दुबई गए थे. शनिवार (28 फरवरी) को उनकी वापसी की फ्लाइट थी. जो कि रद्द हो गई. इस वजह से वे अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ वहां फंस गए हैं. उन्होंने कहा कि हालात चिंताजनक बन गए हैं. विनोद ने बताया कि दुबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और खाने की चीजों की सर्विस चालू है. वहीं बुर्ज खलीफा के पास हुए ड्रोन हमले के बाद दुबई मॉल को बंद कर दिया गया है. विनोद ने कहा कि ईरान की तरफ से लगातार मिसाइल हमले किए…

Read More

दिल्ली आबकारी नीति केस में CBI ने निचली अदालत के फैसले को कानून के खिलाफ बताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. एजेंसी ने सभी आरोपियों को बरी करने के आदेश को चुनौती दी है. मामले में 9 मार्च को सुनवाई तय की गई है. CBI ने ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ 974 पन्नों की रिवीजन याचिका दाखिल की है. इस आदेश में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था. एजेंसी का कहना है कि फैसला तथ्यों और कानून दोनों के लिहाज से गलत है. CBI के मुताबिक, 27 फरवरी को स्पेशल जज जितेंद्र सिंह…

Read More

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने बेहद करीबियों के बीच शादी की रस्में निभाईं। अब 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है और इसी दिन होली भी है। शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय की ये पहली होली होगी, जो शादी के बाद ये साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आज यहां हम लेकर आए हैं कुछ शानदार फिल्मी कपल की पहली होली की खूबसूरत झलकियां। आइए देखतें हैं किन सितारों ने शादी के बाद कैसे मनाई थी पिछली होली। इस लिस्ट में…

Read More

डेस्क: अंजीर (Fig) सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का भी खजाना माना जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को यह संदेह होता है कि अंजीर भिगोकर खाना चाहिए या सीधे। चलिए जानते हैं इस ड्राईफ्रूट को खाने का सही तरीका और इसके स्वास्थ्य लाभ। अंजीर को खाने का सही तरीका सूखा अंजीर फाइबर से भरपूर होता है। सीधे खाने पर कुछ लोगों को गैस, भारीपन या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अंजीर को भिगोकर ही खाया जाए। इसे 6–8 घंटे पानी…

Read More

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसे Operation Epic Fury और Operation Roaring Lion नाम दिया गया. इस कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी हलचल पैदा कर दी है. दोनों देशों ने ईरान के खिलाफ किए गए सैन्य हमलों में कई एडवांस्ड हथियारों का इस्तेमाल किया. उनमें से एक बेहद घातक LUCAS कामिकेज ड्रोन भी था. मामला तब गरमा गया जब इस अमेरिकी ड्रोन पर Starlink जैसा टर्मिनल देखा गया. X पर खुद को मिलिट्री ऑथर और रिसर्चर बताने वाले ChrisO_wiki नाम के यूजर ने एक ड्रोन की तस्वीर शेयर की. उन्होंने…

Read More

Holi 2026: 4 फरवरी 2026 को होली का पावन त्योहार देशभर में मनाया जाएगा. यह पर्व केवल रंगों का नहीं है बल्कि एक साथ मिलकर दोस्तों और परिवार के साथ खुशियां बांटने का है. होली की शुरूआत को लेकर कई प्रचलित कथाएं है, जिनमें से एक राक्षसी ढुंडी की काथ है. इस आर्टिकल में हम जानेगे की कैसे एक अत्याचारी राक्षसी के अंत इस रंगों के इस पावन त्योहार की शुरूआत की वजह बनी. पौराणिक कथा राक्षसी ढुंडी और भगवान शिव का वरदान पौराणिक कथा के अनुसार, बहुत समय पहले रघुवंश के राजा रघु के राज्य में ढुंडी नाम की एक…

Read More

नई दिल्ली। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तो लगा रहता है। आज 2 मार्च 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:25 बजे के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Share Price) के शेयरों में 2.60% की गिरावट देखने को मिली। गिरावट के साथ रिलायंस का शेयर प्राइस 1,356.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यह शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 1,393.90 से ₹36.20 प्रति शेयर की गिरावट रही। रिलायंस को कितने मार्केट कैप का हुआ नुकसान शेयरों के भाव गिरने की वजह से रिलायंस के कुल मार्केट कैप (बाजार मूल्यांकन) में आज लगभग ₹49,000 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को रिलायंस…

Read More

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिमी एशिया में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का रुख रखते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में संकट गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “विश्व में तनाव चल रहा है। भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सभी देशों के साथ मिल काम करेगा। भारत बातचीत, कूटनीति से समाधान के पक्ष में है।”

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ –  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के अवसर पर 04 मार्च 2026 (जिस दिन रंग खेला जाएगा) को 1 दिवस हेतु ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने होली के दिन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट),  विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ कंपोजिट), दुकानों एवम मदिरा दुकानों…

Read More