Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की एक गौरवशाली परंपरा रही है। रायपुर…

Read More

कोरबा- वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम कनबेरी में श्री अग्रसेन गौसेवा समिति के पास आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना से न केवल सड़क कनेक्टिविटी बढ़ी है, बल्कि दूरस्थ जनजातीय समुदायों के सामाजिक विकास, आर्थिक भागीदारी और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। यह पहल पीवीटीजी समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा…

Read More

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया | अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन दिनांक 2 मार्च संध्या 6 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें डॉ दिनेश मिश्र , डॉ प्रवीण शर्मा,डॉ शैलेश जाधव, ,,ज्ञानचंद विश्वकर्मा, गोपाल उरकुरकर,कमलेश गोगिया नरेश…

Read More

कवर्धा– कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से सक्रिय लुटेरा गिरोह ‘छल्ला गैंग’ का खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग पर राहगीरों, व्यापारियों और बाहरी लोगों को धमकाकर लूटपाट करने के कई मामले दर्ज थे। कुकदुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सभी आरोपी कई महीनों से सुनसान और अंधेरे रास्तों पर राहगीरों को रोककर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। शिकायतें बढ़ने के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर इन पर नजर रखी और सभी को दबिश देकर…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज धोन्धा प्रतापपुर में बहुप्रतीक्षित कृषि महाविद्यालय का विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया। उनके द्वारा आज 889.53 लाख राशि से निर्मित होने वाले कृषि महाविद्यालय भवन प्रतापपुर (धोन्धा) व 602.10 लाख से निर्मित होने वाले बालक एवं कन्या छात्रावास भवन प्रतापपुर (धोन्धा) का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य श्री लवकेश पैंकरा, क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि…

Read More

कवर्धा– रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। यह आयोजन सामूहिक एकता का प्रतीक है। आज महिलाएं अपने हुनर व कौशल से हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा में भी महिला नेतृत्व क्षेत्र की समृद्धि और…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ (CMGGF) के तहत भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर ने अपने विशेष दो वर्षीय एमबीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस) कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम सार्वजनिक नीति और शासन के क्षेत्र में भविष्य के कुशल नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को प्रबंधकीय दक्षता और विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इस विशिष्ट पाठ्यक्रम का संचालन आईआईएम रायपुर के प्रोफेसर गोपाल कुमार और प्रोफेसर शबना पी. के मार्गदर्शन में किया…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

Read More

चेन्नै: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच तमिल तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ एक्टर विजय परिवारिक संकट से जूझ रहे हैं। उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर करते हुए एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। बेटे जैसन संजय ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। संगीता की याचिका पर चेंगलपट्टू कोर्ट में 20 अप्रैल को सुनवाई होगी, जब विधानसभा चुनाव का प्रचार पीक पर होगा। सोशल मीडिया में उनके पुराने इंटरव्यूज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी के बारे में बात कही है। राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि करूर…

Read More

बेंगलुरु: अमेरिकी-इजरायली हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कर्नाटक के ‘मिनी ईरान’ में मातम पसरा है। बेंगलुरु से 70 किमी दूर चिक्काबल्लापुर ज़िले के गौरीबिदानूर तालुक का अलीपुरा गांव में दुकानें बंद हैं। हर आंखें नम हैं और लोग अपने धार्मिक नेता को याद कर रो रहे हैं। अलीपुरा में बंद के लिए किसी ने अपील नहीं की, बल्कि खुद ही लोगों ने खामनेई की मौत की पुष्टि होने के बाद तीन दिनों के लिए शोक का ऐलान कर दिया। खामनेई कर्नाटक के साथ कश्मीर भी गए थे। इसके उल्लेख उन्होंने 2012 में तत्कालीन पीएम मनमोहन…

Read More