Author: chhattisgarhrajya.in

नई दिल्ली: कैम्पा… सॉफ्ट ड्रिंक का एक ऐसा नाम जो आज आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। 80 और 90 के दशक तक इस देसी कोल्ड ड्रिंक ने भारतीयों के दिल में खास जगह बनाए रखी। समय बदला और पेप्सी (Pepsi) व कोक (Coke) ने कैम्पा को खत्म कर दिया। समय ने फिर से करवट ली और साल 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस कंपनी को 22 करोड़ रुपये में खरीद लिया। रिलायंस के नेतृत्व में आज कैम्पा ने विदेशी ब्रांड पेप्सी (PepsiCo कंपनी) और कोक (Coca-Cola कंपनी) के गढ़ में सेंध लगा दी है। कैम्पा को 10…

Read More

भारत में होलिका दहन की शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर से होती है. होली की डेट को लेकर कंफ्यूजन बना है. ऐसे में महाकाल में होलिका दहन कब होगा, रंग गुलाल कब उड़ेगादेश में सबसे पहले होलिका दहन महाकाल मंदिर में होता है, बाबा को रंग गुलाल लगाने के बाद ही अन्य शहरों में होली मनाई जाती है. इस साल महाकाल में होलिका दहन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा. मंदिर प्रशासन से आई जानकारी के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में 2 मार्च 2026 को संध्या आरती के बाद होलिका दहन होगा. फिर महाकालेश्वर को हर्बल गुलाल और शक्कर की…

Read More

मुंबई। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो चुकी है। हाल के सालों में यह इस टेरीटरी की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त उम्मीदें पहले से ही थीं, और अब यह डील इसे राज्य की सबसे बड़ी आने वाली रिलीज में शुमार कर रहा है। पूरे तमिलनाडु में फिल्म को दमदार मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी के साथ रिलीज किया जाएगा, जिससे हर सर्किट में मजबूत पकड़ बनाई जा सके। चेन्नई सिटी को थिंक स्टूडियोज के स्वरूप…

Read More

राजस्थान के अजमेर से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा पहने 3 बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। इस अनोखे नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। राजस्थानी अंदाज में दिखा अलग ही नजारा वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला बाइक चला रही है, जबकि पीछे बुजुर्ग पुरुष और दो अन्य महिलाएं बैठी हुई हैं। सभी ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहन रखी है। सड़क पर चलते इस दृश्य को…

Read More

डेस्क : सिर यानी मस्तिष्क में खून का थक्का जमने की स्थिति को ब्रेन क्लॉट या कई मामलों में ब्रेन ब्लीडिंग कहा जाता है। यह एक बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी हो सकती है। आमतौर पर लोग इसे अचानक होने वाली समस्या मानते हैं, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि शरीर पहले से ही इसके कुछ चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें अक्सर सिरदर्द, थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। क्यों खतरनाक है दिमाग में खून का थक्का? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब मस्तिष्क में खून का थक्का जम जाता…

Read More

नई दिल्ली। Samsung ने भारत समेत ग्लोबल मार्किट में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ को लांच कर दिया है। ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन इन-हाउस Exynos 2600 चिपसेट से लैस हैं। इसके अलावा लेटेस्ट One UI 8.5 इंटरफेस प्री इंस्टॉल मिलता है। इन दोनों ही फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी दिया गया है। गैलेक्सी S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और गैलेक्सी S26+ में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों फोन गैलेक्सी AI फीचर्स से लैस हैं। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S26 की 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट…

Read More

भारतीय परंपरा में तुलसी को सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि मां का दर्जा दिया गया है। इसके पीछे धार्मिक आस्था तो है ही, लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण इसके औषधीय गुण हैं। आयुर्वेद में तुलसी को जीवन का अमृत कहा गया है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हम छोटी-छोटी बीमारियों के लिए एंटीबायोटिक्स और पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं, वहीं तुलसी का पानी एक ऐसा रामबाण है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के हमें अंदर से मजबूत बनाता है।अगर आप रोज सुबह उठकर चाय या कॉफी की जगह तुलसी का पानी पीना शुरू करते हैं, तो यह आपकी बॉडी के…

Read More

रायपुर – प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों…

Read More

सनातन परंपरा में किसी भी मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली तिथि को अमावस्या के रूप में जाना जाता है. इस दिन आकाश में चंद्रमा बिल्कुल नहीं दिखाई देता है. अमावस्या तिथि को पितरों की पूजा से लेकर स्नान-दान, साधना-आराधना आदि के लिए अत्यंत ही फलदायी माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि के स्वामी स्वयं पितृ देवता होते हैं. ऐसे में इस तिथि पर यदि कोई व्यक्ति अपने पितरों के लिए विधि-विधान से श्राद्ध, तर्पण आदि करता है तो उसे उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसी प्रकार चैत्र मास की अमावस्या तिथि धन की देवी माता लक्ष्मी…

Read More

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में गुरुवार को दो माओवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान गुरुवार सुबह इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। बीजापुर के पुलिस…

Read More