Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ लांच
    तकनीकी

    Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। Samsung ने भारत समेत ग्लोबल मार्किट में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ को लांच कर दिया है। ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन इन-हाउस Exynos 2600 चिपसेट से लैस हैं। इसके अलावा लेटेस्ट One UI 8.5 इंटरफेस प्री इंस्टॉल मिलता है। इन दोनों ही फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी दिया गया है। गैलेक्सी S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और गैलेक्सी S26+ में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों फोन गैलेक्सी AI फीचर्स से लैस हैं।

    कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S26 की 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपए और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपए है। वहीं Samsung Galaxy S26+ के 12GB RAM रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपए और Samsung Galaxy S26+ के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपए है। ये फोन ब्लू, ब्लैक,पर्पल और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। ये दोनों ही फोन प्री-ऑर्डर के लिए 25 फरवरी से उपलब्ध होंगे।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy S26+ में 6.7 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3120 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। दोनों फोन की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन से लैस हैं। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर काम करते हैं। Galaxy S26 और Galaxy S26+ में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 चिपसेट दिया गया है।

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S26, Galaxy S26+ में f/2.2 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ के साथ 12MP का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    कनेक्टिविटी ऑप्शंस में इन दोनों फोन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इनमें जायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर हैं। दोनों ही सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। Galaxy S26 में 4,300mAh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Galaxy S26+ में 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.