जब भी हलवे की बात होती है, दिमाग में सबसे पहले सूजी, गाजर या मूंग दाल का नाम आता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हरी मिर्च से भी हलवा बन सकता है? सुनते ही थोड़ा अजीब लगता है, पर यकीन मानिए इसका स्वाद आपको चौंका देगा. इस डिश की खासियत है इसका मीठा और हल्का तीखा फ्लेवर, जो मिलकर एकदम अलग टेस्ट देता है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए बढ़िया है जो किचन में नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं. फेस्टिव सीजन हो, घर में कोई छोटा फंक्शन हो या बस कुछ अलग खाने का मन-हरी…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर – आजाद चौक क्षेत्र में हुई मकान चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रार्थिया का नाबालिग पुत्र ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोड़कर आलमारी और पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी रकम और मोबाइल फोन सहित करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इस पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 26/26 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज…
रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे।मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@ 2047 के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स की राज्य स्तरीय समीक्षा करते हुए सभी विभागीय सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की नियतकालिक उपलब्धि तथा अद्यतन जानकारी मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-समय पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन…
बिलासपुर – पैसों के लालच में बेटा ही अपने बुजुर्ग पिता की मौत का कारण बन गया. सिरगिट्टी थाना इलाके के मन्नडोल में सोमवार को आरोपी बेटे नीतू ध्रुव ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी. सनकी बेटे ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े भी किए. पूरे फर्श पर खून बिखर गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. नशे का आदी था आरोपी बेटा जानकारी के अनुसार, नीतू ध्रुव नामक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने 70 वर्षीय पिता मनराखन ध्रुव की फावड़े से वार कर हत्या कर दी. आरोपी पुत्र नशे का आदी बताया जा…
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के भरमसागर कस्बे में सोमवार के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 10 के 16 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से स्कूल की इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक भरमसागर स्थित DVS स्कूल का छात्र था. पुलिस के अनुसार, छात्र करियन्ननहल्ली गांव का रहने वाला था और उसने स्कूल की तीसरी मंजिल पर चढ़कर छलांग लगाई. उसकी इस चरम कदम के पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. छात्र के परिवार और दोस्तों का क्या आरोप पुलिस ने घटना का CCTV फुटेज भी हासिल किया है, जिसमें छात्र को रेलिंग के पास…
आर्टिकल- रायपुर। छत्तीसगढ़ की परती भूमि अब सोना उगलने लगी है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस राज्य में किसानों का रुझान राई-सरसों की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे न केवल किसानों को अतिरिक्त आमदनी मिलना शुरू हुई है, बल्कि देश को खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाने की राह भी आसान होती नजर आ रही है। बता दें कि यहां के किसान धान कटाई के बाद खेतों को खाली छोड़ देते हैं, यानी रबी फसल की बुवाई नहीं करते हैं।इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। किसानों के इन हालातों को देखते हुए आईसीएआर-राष्ट्रीय…
भटगांव – महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 18.38 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं प्रारंभ पूजन किया। 14.97 करोड़ रुपए से दो प्रमुख सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरणमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक अन्य भूमिपूजन एवं प्रारंभ पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुईं, जिसमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 14.97 करोड़ रुपए (लगभग 15 करोड़ रुपए) की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य शामिल हैं। इनमें भटगांव से अनरगवा मार्ग (6.00 किमी) के चौड़ीकरण एवं…
राजनांदगांव – जिले के घुमका क्षेत्र अंतर्गत मोंहदी स्थित एक केमिकल कारखाने में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोंहदी में संचालित जया केमिकल्स में सुबह अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जब कर्मचारी अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में तैयार किए जाने वाले केमिकल अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते…
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल, मान सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। इस संबंध में मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें एक अनुसूचित जाति और एक सवर्ण विधायक को डिप्टी सीएम बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि रैली के तुरंत बाद हो रही यह बैठक पार्टी की रणनीति तय करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के भी बैठक को संबोधित करने की संभावना है। घोषणा पत्र में…
छांयसा, हरियाणा के पलवल के छांयसा गांव में रविवार को हेपेटाइटिस-सी के 26 और हेपेटाइटिस-बी के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 29 तक पहुंच गई है। हेपेटाइटिस-सी के 12 नए मामले सामने आने से गांव में दहशत का माहौल छाया हुआ है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में खास स्क्रीनिंग और टीकाकरण अभियान शुरू किया है। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग की जांच में कई घरों के पानी में दूषण मिलने के बाद अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए 24 कनेक्शन काट दिए गए और अब पानी में क्लोरीन मिलाकर भेजा…
