Author: chhattisgarhrajya.in

उज्बेकिस्तान के शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक 21 अगस्त को कृषि विश्वविद्यालय आएंगेः डॉ. चंदेल 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा में अग्रसर करने के लिए देश के लगभग 70 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. किया है। इस कड़ी में विदेशी संस्थानो के साथ सर्व प्रथम उज्बेकिस्तान के डेनो इंस्टीट्यूट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड…

Read More

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि-स्वतंत्रता किसी भी व्यक्ति अथवा राश्ट्र की मौलिक बुनियादी आवश्यकता हैं, उसी आवश्यकता को महसूस कर भारत मॉ के सपूतों ने लंबे संघर्श ओर बलिदान के बल पर अंग्रेजों की दासता का अंत कर आजादी हासिल की । उन्हांने कहा कि-वास्तव में आज का दिवस उन अंसख्य शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है जिनके बलिदान पर स्वतंत्र भारत की ईमारत खडी हुई । उन्हांने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि-हम सब अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से समुन्नत, सुदृढ़ भारत के सपने को साकार करने…

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी। राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती निधि साहू सहित राजभवन के सभी…

Read More

भारत देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह क्रेडा में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अगुवानी श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष क्रेडा एवं श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई। परंपरा अनुसार माननीय अध्यक्ष महोदय ने ध्वजारोहण कर क्रेडा के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री सवन्नी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी इस वर्ष देश को विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में तेजी से…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उल्लखेनीय है कि स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास रोशनी में जगमगा उठा है। मुख्य भवन, जनदर्शन हॉल, गणेश पंडाल, मंदिर और परिसर के अन्य हिस्सों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार को विशेष साज-सज्जा और रंगीन रोशनी से आलोकित…

Read More

15 अगस्त 2025 यानि आज का दिन अलास्का के जॉइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक-दूजे के सामने होंगे, तो यह सिर्फ दो नेताओं की मुलाकात नहीं होगी, बल्कि एक ऐसा कूटनीतिक लम्हा होगा, जो यूक्रेन-रूस युद्ध की आग की लपटों को ठंडा करने की उम्मीद जगाएगा. बर्फीले आर्कटिक के इस कोने में, जहां रूस और अमेरिका भौगोलिक लिहाज से एक-दूसरे के सबसे करीब हैं, दुनिया की निगाहें यहां पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर टिकी हैं. क्या यह मुलाकात रूस और यूक्रेन में हो रहे खूनखराबे को रोककर अमन को पैगाम देगी या फिर यह एक और कूटनीतिक दांव होगा जो अनसुलझे सवालों के…

Read More

नई दिल्‍ली: आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया. ऑपरेशन सिंदूर पर हुंकार और पाक को ललकार से लेकर आतंकवाद पर प्रहार तक, पीएम मोदी ने अपने भाषण में स्‍पष्‍ट संदेश दिया. उन्‍होंने ये भी बताया कि आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में देश कितनी तेजी से आगे बढ़ा है. उन्‍होंने ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को सलाम किया और बताया कि कैसे भारत ने दुश्मनों को उनकी धरती पर घुसकर जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया. सिंधु समझौते को लेकर…

Read More

नई दिल्ली: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस साल दिवाली तक सरकार अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू करेगी, जिसे उन्होंने देशवासियों के लिए “बहुत बड़ा तोहफा” बताया. पीएम मोदी ने कहा, “ये दीवाली आपके लिए डबल दीवाली होगी… पिछले आठ सालों में हमने जीएसटी में कई बड़े सुधार किए हैं और अब हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं. इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम होगा.” मैं देश के लिए कर रहा हूं……

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तमाम जरूरी मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं को भी सीना ठोककर भरोसा दिया और बड़ी अपील की. पीएम ने युवाओं से इनोवेशन को लेकर बात कही और कहा कि आप हमें आइडिया दीजिए, साथ ही पीएम ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की तरफ जोर दिया. पीएम की युवाओं से अपील पीएम मोदी ने देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, आइए इनोवेटिव आइडिया लेकर आएं. अपने आइडिया को मरने मत देना दोस्तों. आज का आपका आइडिया हो सकता है आने वाली पीढ़ी का भविष्य…

Read More

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न खून से लाल हो गया. जियो न्यूज़ के मुताबिक, आज़ादी की खुशियों में डूबी भीड़ ने जब “रेकलैस” यानी लापरवाह तरीके से हवाई फायरिंग शुरू की, तो वह जानलेवा साबित हुई. इस दौरान गोलियां लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक वरिष्ठ नागरिक और मात्र 8 साल की बच्ची भी शामिल है. 60 से ज्यादा लोग घायल रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, हवाई फायरिंग से 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की…

Read More