Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा: भारत माता चौक से कोसीर चौक तक 5 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, सारंगढ़ में 3 करोड़ में बनेगा पीजी कॉलेज भवन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में विभिन्न जनसुविधाओं…

Read More

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आज छत्तीसगढ़ के 1 लाख 41 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹152 करोड़ 84 लाख की राशि का सीधा अंतरण किया गया। यह राशि फसल हानि की भरपाई के साथ किसानों को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच बन गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज देशभर में 30 लाख…

Read More

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्री अरोकीराज यू को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उन्हें तमिलनाडु नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल (टीएनएनएमसी) का ‘स्पेशल इनोवेशन अवार्ड 2025’ और मदर टेरेसा पोस्ट ग्रेजुएट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज, पुडुचेरी के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग का ‘प्रेस्टीजियस एलुमनाई अवार्ड 2025’ प्रदान किया गया।टीएनएनएमसी, जो एशिया और भारत की पहली नर्सिंग काउंसिल है, ने श्री अरोकीराज के बायोमेडिकल नवाचार और नर्सिंग-नेतृत्व वाले स्वास्थ्य सेवा परिवर्तन में विशिष्ट योगदान को मान्यता दी। यह सम्मान उन्हें 28 जुलाई 2025 को चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में आयोजित ऐतिहासिक…

Read More

कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में मनाई जाने वाली चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ मानी जाती है, लेकिन जब यह चतुर्थी तिथि भाद्रपद मास में पड़ती है तो यह अत्यंत ही शुभ हेरंब संकष्टी चतुर्थी के नाम से जानी जाती है. ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी की पूजा और व्रत के लिए अत्यंत ही फलदायी मानी जाने वाली हेरंब संकष्टी चतुर्थी जब मंगलवार के दिन पड़ती है तो अंगारकी चतुर्थी भी कहलाती है. आइए हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानते हैं. हेरंब संष्टकी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त …

Read More

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने भारत में अपना दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में सोमवार को शुरू किया है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने पिछले महीने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था। टेस्ला का दिल्ली में शोरूम एयरोसिटी में है। इस शोरूम की पार्किंग में चार V4 सुपरचार्जर लगाए गए हैं। टेस्ला की योजना दिल्ली एनसीआर में कुछ लोकेशंस पर सुपरचार्जर लगाने की है। देश में कंपनी के मॉडल Y को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y इलेक्ट्रिक SUV की सुपरचार्जर से केवल 15 मिनटों की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की…

Read More

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी परिचालन उत्कृष्टता की परंपरा को जारी रखते हुए जुलाई माह में सभी प्रमुख इकाइयों और तकनीकी मानकों पर नए कीर्तिमान स्थापित किए। अयस्क प्रबंधन संयंत्र (ओएचपी) ने कुल मटेरियल हैंडलिंग में 21,18,181 टन का रिकॉर्ड दर्ज किया, जो जुलाई 2024 में बनाए गए 19,86,239 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्तर को पार कर गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में स्लैब उत्पादन 1,53,743 टन तक पहुँचा, जो पिछले जुलाई के 1,51,360 टन के उच्चतम आंकड़े से अधिक है।बार एंड रॉड मिल (बीआरएम), जिसमें वायर रॉड, कॉइल में टीएमटी रिबार, स्ट्रेट टीएमटी रिबार और क्वालिटी बार जैसे विविध…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने 1 से 15 अगस्त 2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया। इस पखवाड़े का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाकर रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है।इस पहल के तहत 9, 10 और 11 अगस्त को मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। आधुनिक सफाई मशीनों, औजारों और उपकरणों की उपलब्धता और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए गए ताकि वे सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। यंत्रीकृत सफाई उपकरणों की उपस्थिति और सही उपयोग सुनिश्चित…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट और बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पूजा ने अपनी अद्वितीय गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी गौरव बढ़ाया। इस सफलता पर महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने हेतु पोर्टल का होगा लोकार्पण नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘स्वच्छता संगम’ का होगा आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में 12 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता संगम-2025’ में, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का…

Read More