Facebook New AI Tool: Meta ने फेसबुक पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई नए फीचर्स पेश किए हैं जिनका मकसद प्लेटफॉर्म को पहले से ज्यादा आकर्षक और रचनात्मक बनाना है. इन अपडेट्स के जरिए अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो में मूवमेंट जोड़ सकते हैं, पुरानी स्टोरीज और मेमोरीज को नए अंदाज़ में बदल सकते हैं और टेक्स्ट पोस्ट में एनिमेटेड बैकग्राउंड लगा सकते हैं. बढ़ती सोशल मीडिया प्रतिस्पर्धा के बीच Meta फेसबुक को ज्यादा विजुअली अपीलिंग बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. प्रोफाइल फोटो अब होगी एनिमेटेड सबसे खास फीचर यह है कि अब साधारण प्रोफाइल फोटो को छोटे…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली: 1 लाख नकली जिंक की गोलियां, 42 हजार नकली एजीथ्रोमाइसिन टैबलेट और 27 किलो पैरासिटामोल पाउडर… दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक और फर्जी दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ट्रामाडोल आधारित नकली दवाएं तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर मोटा मुनाफा कमा रहा था. इस गिरोह के तार दिल्ली से बिहार तक फैले हुए हैं.मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरी फर्जी दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है.…
आर्टिकल- भारत जब 2047 में अपनी स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर है, तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने महिला-नेतृत्वित विकास को राष्ट्रीय प्रगति का केंद्र बिंदु बनाया है। महिलाओं की समावेशी आर्थिक वृद्धि में निर्णायक भूमिका को स्वीकार करते हुए सरकार ने ऐसा सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील कार्य वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे महिलाएं आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इसी दिशा में कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ के रूप में कार्य करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर पिछले कई महीनों से जारी विवाद के बाद अब अनंतिम परिणाम सामने आ गए हैं। उच्च न्यायालय के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई और शांतिपूर्ण मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल ने प्रभावी बढ़त के साथ जीत हासिल की। उनकी जीत को अधिवक्ता समुदाय में अहम माना जा रहा है।उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर गौतम खेत्रपाल विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष (महिला) पद पर माण्डवी भारद्वाज ने सफलता प्राप्त की। महत्वपूर्ण महासचिव पद पर अनिल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। सह सचिव…
जगदलपुर- बोधघाट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के पास खड़ी एक कार में एक अधिकारी का शव मिला। मृतक की पहचान 43 वर्षीय शोभाराम देवहारी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। वे मूलतः बालोद जिले के निवासी थे और जगदलपुर के कुशवाहा भवन, माड़िया चौक के पास किराए के मकान में रह रहे थे।जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर कार के भीतर ड्राइविंग सीट पर बेसुध पड़े व्यक्ति पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर…
धनबाद, रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा से नौकरी दिलाने के नाम पर छह युवकों से 40.47 लाख रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के 63बी चेन्नामार्यमन कोविन स्ट्रीट निवासी एस बालाजी की शिकायत पर धनबाद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद थाना क्षेत्र के ठाकुरकुल्ही निवासी संजीत कुमार और सरायढेला की तपोवन कॉलोनी का सुबोध कुमार शामिल हैं. उनके पास से 20 हजार रुपये नकद और दो कार जब्त किये गये हैं. एक्स-आर्मी मैन हैं बालाजी मिली जानकारी के अनुसार, बालाजी एक्स-आर्मी मैन हैं. पीड़ित…
झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। चास थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पांच साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया। भीड़ ने साधुओं को घेराजिले के चास थाना क्षेत्र के बांसीडीह गांव में अफवाह के कारण तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक गाड़ी से पांच साधु गांव में भिक्षा मांगने पहुंचे थे। गांव वालों को वे अनजान लगे, जिस कारण कुछ लोगों ने उन…
श्रीनगर : सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के डायरेक्टर जनरल जी.पी. सिंह ने शनिवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिवारों की भलाई के लिए फोर्स की कमिटमेंट को दोहराया। बरसी को “बेहद इमोशनल पल” बताते हुए, सिंह ने कहा कि CRPF और उसकी वेलफेयर विंग शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “हमने 2019 में 40 बहादुर जवानों को खो दिया। आज, हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।” DG ने कहा कि परिवारों को घर, जमीन देने और फाइनेंशियल मदद समेत कई…
फरीदाबाद : फरीदाबाद में एक ही दिन में दो नाबालिग युवतियों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए है। पहला मामला सारन थाना क्षेत्र का है जहां नंगला एंक्लेव पार्ट-2 के पास 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई। युवती घर में मामूली कहासुनी के बाद कमरे में चली गई थी। आधे घंटे तक बाहर न आने पर परिवार को शक हुआ। कमरा अंदर से बंद मिला, परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। युवती पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…
अहमदाबाद/वडोदरा: देश के सबसे लंबे और आधुनिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। 120 किलोमीटर की गति से चलने की सुविधा देने वाले इस एक्सप्रेसवे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा अपडेट साझा किया है। अगले तीन महीने यानी करीब 100 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएंगे। नितिन गडकरी ने बताया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली से वडोदरा वाला हिस्सा 2026 के बीच तक पूरा होकर ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। इससे मुंबई और गुजरात से मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली का रुख करने वाले लोगों को बड़ी…
