बिहार से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली है। वहीं इस हादसे से परिजनों में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोतिहारी के घोड़ासहन-ढाका रोड पर महादेवा मसान चौक के समीप की है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े…
Author: chhattisgarhrajya.in
उधम सिंह नगरः किच्छा हाईवे पर आदित्य चौक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दिनेश वैद्य निवासी जोशी कॉलोनी, न्यूरिया (पीलीभीत) अपनी पत्नी कविता (36 वर्ष) के साथ रविवार को दिनेशपुर के ग्राम मोहनपुर में अपने रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। मंगलवार को दोनों बाइक से वापस अपने घर न्यूरिया लौट रहे थे।…
मुंबई, आरबीआई ने छोटे कारोबारियों और एमएसएमई के लिए कोलेटरल फ्री लोन की लिमिट 10 लाख रूपए का दी हैं। यानी माइक्रों और स्मॉल एंटरप्राइजेज को बिना किसी गांरटी या संपत्ति गिरवी रखे 20 लाख रूपए तक का लोन मिल सकता हैं, ताकि छोटे बिजनेस वाले बिना टेंशन के पैसा ले सकें। आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर किसी एमएसई का अच्छा ट्रैक रेकॉर्ड हैं और फाईनेशियल स्थिति मजबूत है तो बैंक अपनी आंतरिक पॉलिसी के तहत कोलेटरल फ्री लोन की लिमिट को 25 लाख रूपए तक बढ़ा सकते हैं। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू…
Ranchi News: नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडू गांव के पास बीते मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला और उसके तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रांची-गुमला नेशनल हाईवे 43 को जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद देर शाम जाम हटाया गया। ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के सिर पर चढ़ाजानकारी के अनुसार, सेंबो बारीडीह निवासी भगत मुंडा की पत्नी सुनीता मुंडा (34) अपने तीन महीने के बच्चे के साथ मायके केनके गांव आई हुई थीं। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार अंकित मुंडा…
नई दिल्ली. गोविंदा 90 के दशक में सुपरस्टार रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज दनादन हिट होती थीं. हालांकि अब वह कई सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं. अब गोविंदा ने साल 2022 में आई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 का कहना है कि उनके नाम का इस्तेमाल किए जाने से वह असहज महसूस कर रहे थे, साथ ही उन्हें ऐसा लगा कि फिल्म की कहानी के कुछ हिस्से उनकी असल जिंदगी से मेल खाते हैं. एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने बिना नाम लिए फिल्म निर्माता करण…
जम्मू : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को लेजिस्लेटिव असेंबली में अपनी कही गई बातों पर अफसोस जताया और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था, जबकि BJP विधायकों ने सदन के अंदर अपना प्रोटेस्ट जारी रखा। असेंबली में बोलते हुए, मुख्यमंत्री उमर ने कहा, “अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे पछतावा है। मेरी बातें उनके लिए थीं, उनके परिवार वालों के लिए नहीं। हालांकि, उनके फील्ड कमांडर (LoP सुनील शर्मा का जिक्र करते हुए) जाते समय मेरे स्वर्गीय दादा को भी इस मामले में घसीटने की हद तक चले गए।” इससे…
रेवाड़ी: तुम किसी के भी हो नहीं सकते, तुम को अपना बना के देख लिया… किसी शायर की यह पंक्तियां लालपुर गांव के सोमदत्त के साथ सहमति संबंध में रह रही महिला पर सटीक बैठती हैं। पिछले छह माह से जिस युवती के साथ सोमदत्त सहमति संबंध में रह रहा था, वह चौथे प्रेमी के चक्कर में उसे छोड़ गई। पीड़ित युवक ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। लालपुर गांव के सोमदत ने बताया है कि वह पेशे से ड्राइवर है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई-भाभी के साथ रहता है। उसकी शादी हो…
पांवटा साहिब : पांवटा साहिब में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह बद्रीपुर चौक (गुरु गोविंद सिंह जी चौक) के समीप एक हृदयविदारक हादसा पेश आया, जिसमें एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शोभना (58) पत्नी राकेश निवासी जग्गा गली, बद्रीपुर के रूप में हुई है। मंदिर से लौटते वक्त हुआ हादसाजानकारी के अनुसार शोभना बुधवार सुबह शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। बद्रीपुर चौक पर एक ट्रक रेड लाइट पर खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे…
बठिंडा : बठिंडा जिले के गांव बहमन दीवाना के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लाल रंग के सूटकेस में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ। गांव के पास खाली स्थान पर पड़ा यह सूटकेस आवारा कुत्तों द्वारा खींचा जा रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोलने पर उसमें करीब 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली…
