Author: chhattisgarhrajya.in

मुंबई । संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर वध-2, जिसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में तेजी से जगह बना रही है। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्पिरिचुअल सीक्वल, वध की आत्मा को बरकरार रखते हुए एक नई कहानी में इन दिग्गज कलाकारों को नए किरदारों में पेश करती है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी जो दिखता है, वही पूरी सच्चाई नहीं होता! #Vadh2 सिनेमाघरों में 6 फरवरी 2026 से” फिल्म के रिलीज़ में अब सिर्फ दो महीने बचे…

Read More

यूपी के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव में सोमवार को खून से रिश्ते शर्मसार हो गए, जब जमीन के हिस्से को लेकर भाई-बहन के विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पिता के निधन के बाद जमीन में बराबरी का हिस्सा मांग रही 32 वर्षीय अविवाहित नर्स संयोगता की उसके भाई श्योराज ने घर के भीतर ही धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों सहित फरार हो गया, जबकि मां हुकुम देवी की बेटी का शव देखकर चीख निकल गई। गांव में कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोग जमा…

Read More

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के केमायोरन इलाके में मंगलवार दोपहर एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग बुझा दी गई है और इमारत के अंदर राहत व खोजबीन अभियान जारी है। इस जानकारी की पुष्टि सेंट्रल जकार्ता पुलिस प्रमुख सुसात्यो पुरनोमो कोंड्रो ने की। कोंड्रो के अनुसार आग दोपहर के समय इमारत की पहली मंजिल पर लगी और धीरे-धीरे ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। जिस समय आग लगी,…

Read More

अमरोहा : जन्म के सिर्फ 26 दिन बाद ही एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव में शनिवार रात माता-पिता के साथ बेड पर सो रहे नवजात बच्चे की करवट बदलने से दबकर मौत हो गई। सुबह दूध पिलाने के लिए मां ने जब बच्चे को हिलाया तो वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार मृतक बच्चे की पहचान सूफियान के रूप में हुई है। उसके पिता सद्दाम अब्बासी (25) पौधों की नर्सरी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, अन्याय के प्रतिरोध और वंचित वर्गों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोनाखान के ज़मींदार परिवार में जन्म लेकर भी शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सदैव आदिवासियों, किसानों और गरीब परिवारों के संघर्षों से जुड़ा रहा। वर्ष 1856 के विकट अकाल में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार मात्र अधिकारों की रक्षा का विषय नहीं है, बल्कि यह मानवता, समानता और व्यक्ति की गरिमा के प्रति हमारी सामूहिक संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का सर्वोच्च प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करता है। हम सबका दायित्व है कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करें। अधिकारों की वास्तविक सुरक्षा तभी संभव है जब समाज का हर…

Read More

रायपुर – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में जारी अंतर-जोन (विश्वविद्यालय स्तरीय) खेलकूद प्रतियोगिता-2025-26 के दूसरे दिन ट्रैक-एंड-फील्ड तथा टीम गेम्स ने खेल परिसर का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। सुबह से लेकर देर शाम तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों की गति, दमखम और खेलभावना देखते ही बन रही थी। कुल 160 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली आज की प्रतियोगिताओं में मुख्यतः 1500 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और शॉट पुट की व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल आयोजित हुए। महिला 1500 मीटर दौड़ में उत्तर जोन की कौशल्या डोडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दक्षिण जोन…

Read More

रामगंजमंडी शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन दिन पूर्व नवनीत सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के भांजे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 5 दिसंबर को युवक नवनीत सोनी की मृत्यु हो गई थी। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी तभी पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना मिली। पुलिस मकान पर पहुंची और मृतक नवनीत सोनी के शव को देखा,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज की आस्था,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न छात्रावासों—कालाबाड़ी कन्या छात्रावास, शंकर नगर कन्या छात्रावास, आमापारा छात्रावास, डी.डी.यू. छात्रावास, कबीर छात्रावास, प्रयास छात्रावास, देवपुरी…

Read More