Author: chhattisgarhrajya.in

भीड़भाड़ वाले मार्केट में अचानक जब ‘Naaka Mukka’ गाना बजा तो कुछ लड़कियों ने साड़ी में ही ऐसा जबरदस्त डांस शुरू कर दिया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. उनके एनर्जेटिक मूव्स और परफेक्ट स्टेप्स देख खरीदारी करने आए लोग भी रुककर वीडियो बनाने लगे. देखते ही देखते आसपास भीड़ लग गई और पूरा बाजार मिनी डांस फ्लोर में बदल गया। यह शानदार परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Read More

हैदराबाद: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर मार दिया और फिर खुद भी आत्‍महत्‍या कर ली. बताया जा रहा है कि 27 साल की एक महिला के अपने पति के साथ घरेलू झगड़े होते रहते थे, जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. अपनी बेटी और नाती की मौत के बाद सुषमा की मां ने भी कथित तौर पर आत्‍महया का प्रयास किया है. महिला की पहचान 27 साल की सुषमा के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत…

Read More

कर्नाटक : कर्नाटक के बल्लारी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है.यहां खुदाई के दौरान, 5000 साल पुराना मानव कंकाल मिला है. कंकाल देखने में 5.5 फीट लंबा है. पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुदाई कार्य के दौरान एक सप्ताह पहले हड्डियां दिखाई दी थीं,जिसके बाद पूरी खुदाई में यह पूरा ढांचा सामने आया है. अधिकारियों का मानना है कि इससे प्राचीन सभ्यता के राज खुलने की संभावना है. बताया गया कि ये कंकाल प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Period) के हो सकते हैं. कब के हैं कंकाल? बेल्लारी के तेक्कलकोटे में पुरातत्वविदों ने पाया कि कंकाल को एक दफन करने वाली…

Read More

मध्य प्रदेश – ग्वालियर जिले में मंगलवार को नवग्रह पीठ की कलश यात्रा (Kalash Yatra) के दौरान भगदड़ मच गई, जहां एक महिला की मौत हो गई. भगदड़ में छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. सभी को डबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, अस्पताल में महिला के मृत घोषित होने के बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल से शव लेकर कलश यात्रा स्थल के बीच लेकर पहुंच गए और प्रशासन को भगदड़ का जिम्मेदार ठहराया है. मृतक महिला की पहचान रति साहू के रूप में…

Read More

बलरामपुर- जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत कर्रा में नवविवाहिता शीला लकड़ा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कुएँ में मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और संतान न होने को लेकर पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीला लकड़ा अपने पति के साथ एक दिन पहले ही अंबिकापुर से लौटी थी, जहां वे संतान प्राप्ति की प्रार्थना के लिए…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।आधुनिक अधोसंरचना, प्रभावी ई-गवर्नेंस प्रणाली और निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ आज आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी…

Read More

वाशिंगटन। अमरीका और बांग्लादेश के बीच एक पारस्परिक व्यापार समझौता हुआ है, जो बांग्लादेशी वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत कर देगा और कुछ वस्त्र एवं परिधान उत्पादों पर छूट प्रदान करेगा और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। अमरीकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि यह समझौता एक ऐसा तंत्र स्थापित करेगा जिसके तहत बांग्लादेश के कुछ कपड़ों और परिधान एवं उत्पादों को शून्य पारस्परिक आयात शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके तहत अमेरिकी मूल की सामग्रियों का उपयोग करके बनाए गए ‘कुछ कपड़ा और परिधान उत्पादों के लिए भी छूट’ दिया गया है। पात्रा आयात…

Read More

संसद के बजट सत्र का आज यानी 10 फरवरी को 10वां दिन है. लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. सोमवार (9 फरवरी) को भी लोकसभा की कार्यवाही ठप्प रही थी, केवल 13 मिनट ही सदन चल पाया. लोकसभा स्पीकर ने हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगित कर दिया था. विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात नहीं रखने दिए जाने का मुद्दा उठाया जा रहा है. वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है. इससे पहले (9 फरवरी) को नौवें दिन केवल 13 मिनट ही लोकसभा चल पाई.…

Read More

जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम से जुड़ी आपराधिक अपीलों को लेकर सख्त रुख अपना लिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब इन मामलों की सुनवाई में किसी भी तरह का स्थगन नहीं दिया जाएगा. कोर्ट ने आदेश दिया है कि 16 फरवरी 2026 से अपीलों पर हर रोज सुनवाई होगी. वकील ने मांगा समय, कोर्ट ने नहीं मानी दलील जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेन्द्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ के सामने आसाराम समेत अन्य आरोपियों की अपीलों पर सुनवाई हुई. इस दौरान आसाराम…

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार के पांच सदस्यों के शव कमरे में मिलने सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि खप्परपुर गांव में घर के भीतर पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की या दरवाजे से झांकने पर अंदर का दृश्य देख लोगों के होश…

Read More