महाराष्ट्र के बीड जिले के ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां पति ने मोबाइल फोन नहीं दिया, इस कारण से नाराज महिला ने अपने चार साल के बच्चे को कुएं में धकेल दिया और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली, यह चौंकाने वाली बात पुलिस की जांच में सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, बीड तालुका के लिंबारुई गांव में एक कुएं में 31 दिसंबर 2025 को प्राजक्ता उर्फ रामेश्वर दराडे और उसके चार साल के बेटे वेदांत रामेश्वर दराडे के शव पाए गए थे. इस घटना से…
Author: chhattisgarhrajya.in
गुजरात – गांधीनगर में एक स्टूडेंट को पीटने के मामले में कोर्ट ने महिला टीचर को तीन साल तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है. साल 2020 में सेक्टर-28 में स्थित वसंतकुंवर बा स्कूल में होमवर्क न करने जैसी बात पर टीचर पारुलबेन ने क्लास 9 में पढ़ाई करने वाली स्टूडेंट को थप्पड़ मारा था, जिसके कारण स्टूडेंट का कान का पर्दा फट गया था. बता दें कि कोर्ट ने नोट किया कि टीचर का किया गया यह हमला क्रूरता की श्रेणी में आता है. टीचर ने सत्ता का दुरुपयोग और मासूम स्टूडेंट पर की गई शारीरिक हिंसा गंभीर बात…
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी तिवारी, निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव, निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है जब अधिवक्ता आरती पाण्डेय अपने परिजनों के साथ कार से ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही…
ओडिशा: जिला मुख्यालय से महज चंद कदमों की दूरी पर परमानंदपुर स्थित रेड क्रॉस स्कूल फॉर द ब्लाइंड, डेफ एंड म्यूट (मूक-बधिर विद्यालय) के भीतर से जो चीखें निकल रही हैं, वो सुनाई तो नहीं देतीं, लेकिन उनका दर्द रूह को कंपा देने वाला है. जिन बच्चों की जुबान नहीं है, उन्होंने अपने हाथों से लिखे नोट्स और संकेतों के जरिए वो कड़वा सच बयां किया है, जिसे पढ़कर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. यह कोई साधारण शिकायत नहीं, बल्कि उस ‘शारीरिक और मानसिक नरक’ की कहानी है, जिसे ये मासूम लंबे समय से झेल रहे हैं. इस सनसनीखेज…
गरियाबंद- जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैयां गांव रविवार को हिंसा की चपेट में आ गया। एक पुराने मामले में जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपियों द्वारा स्थानीय युवकों पर रॉड से किए गए हमले के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया और झड़पें शुरू हो गईं। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव हुआ, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले गांव के एक मंदिर में मूर्ति तोड़ने के मामले में आरिफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी कथित तौर…
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है, जिसमें भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ एक प्रेशर कुकर IED भी शामिल है। बम निरोधक दस्ते ने IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह संयुक्त कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, नारायणपुर पुलिस और डीआरजी द्वारा अंजाम दी गई। ऑपरेशन आईटीबीपी सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में और उप सेनानी तेजवीर…
रायपुर – छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज 2 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।…
मुंबई- सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई बड़ी या सीधी घोषणा नहीं की गई, इसके बावजूद कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं पर दबाव साफ दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी फिसलकर करीब 1.37 लाख रुपए के स्तर पर आ गया है। बीते तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल…
ऑफिस में काम करते-करते कई बार बहुत ज्यादा तनाव हो जाता है. इससे लोगों का काम करने का मन नहीं करता है और परेशानी होने लगती है. अगर आप भी तनाव से जूझ रहे हैं, तो छोटे-छोटे ब्रेक, सही प्लानिंग, हल्की एक्सरसाइज, डीप ब्रीदिंग और वर्क-लाइफ बैलेंस अपनाएं. इससे आप ऑफिस स्ट्रेस कंट्रोल कर सकते हैं. देश में कॉरपोरेट कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और अधिकतर कंपनियां इसे फॉलो कर रही हैं. अब ऑफिस का काम सिर्फ फाइलों और मीटिंग्स तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लोगों पर डेडलाइन का दबाव और परफॉर्मेंस टारगेट का भी प्रेशर है.…
सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज जल्द ही स्वीकृत होगीमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत आधुनिक सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उक्त बात कही हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य…
