Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
    • प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
    • छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
    • छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
    • करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता:नक्सलियों का डंप और प्रेशर कुकर IED बरामद…
    BREKING NEWS

    सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता:नक्सलियों का डंप और प्रेशर कुकर IED बरामद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर – छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है, जिसमें भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ एक प्रेशर कुकर IED भी शामिल है। बम निरोधक दस्ते ने IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

    यह संयुक्त कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, नारायणपुर पुलिस और डीआरजी द्वारा अंजाम दी गई। ऑपरेशन आईटीबीपी सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में और उप सेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच घने जंगलों में चलाया गया। सुरक्षाबलों की टीम ने कई घंटों तक इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

    तलाशी के दौरान ग्राम भोटोर के पास जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डंप मिला। यहां से बड़ी संख्या में डेटोनेटर, खाली बड़े ड्रम, राशन सामग्री, कपड़े और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं। बरामद सामान से यह संकेत मिलता है कि नक्सली लंबे समय से इस इलाके को ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

    डंप से एक प्रेशर कुकर IED मिलने के बाद क्षेत्र में तत्काल सतर्कता बढ़ा दी गई। आईटीबीपी के बम निरोधक दस्ते ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए IED को वहीं नष्ट कर दिया, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई।

    पूरे ऑपरेशन के दौरान सभी जवान सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि या क्षति की सूचना नहीं है। कार्रवाई पूरी होने के बाद संयुक्त टीम बरामद सामग्री के साथ सुरक्षित कैंप लौट आई। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.