उदयपुर शहर में शुक्रवार से शादियों की धूम शुरू हो गई। ऐसे में इन दिनों में लगातार बैंड की धुन के साथ बारातें निकलेंगी और जगह-जगह शादी के कई आयोजन होंगे। इसकी रौनक शुक्रवार से ही दिखाई देने लगी। भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी सुर्खियों में है। जहां जूनियर डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशी-विदेशी सितारे शामिल होने पहुंचे हैं। बता दें कि अमेरिकी उद्योगपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी के कार्यक्रमों का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। दुल्हन नेत्रा मंटेना और दूल्हे…
Author: chhattisgarhrajya.in
पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर काम के अत्यधिक तनाव के कारण एक और महिला बीएलओ ने आत्महत्या कर ली. अब, नादिया के कृष्णानगर स्थित षष्ठीतला में एक बीएलओ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मरने वाले की पहचान छपरा के बंगालझी स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में पैरा-शिक्षिका रिंकू तरफदार (54) के रूप में हुई है. वह छपरा द्वितीय पंचायत के अंतर्गत बूथ संख्या 201 की बीएलओ थीं. कल रात उन्होंने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह उनके पति ने उनका शव बरामद किया. एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है, ‘अगर मैं बीएलओ…
रायपुर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में शहर के अलग-अलग थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 275 स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार आरोपी शामिल हैं। कई आरोपी 7 साल से अधिक समय से फरार थे। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चलाया गया। शहर के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षकों…
रोहतास। जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डेहरी इलाके के हदहदवा नहर पुल के पास एक विशालकाय अजगर दिखा। करीब 9 फीट लंबे इस अजगर को फन फैलाए देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और मौके पर हल्की भगदड़ की स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और स्नेक कैचर टीम को दी। जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए उन्होंने सावधानी से अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर…
दुर्ग. दुर्ग में अपने ही 4 साल के बच्चे की हत्या मामले में उसकी मां और सौतेले पिता को कठोर सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है दरअसल, पूरा मामला 2 साल पुराना है. आरोपी गायत्री को पहले पति से जगदीप सिंह (4 साल) का बेटा था. जगदीप का सौतेला पिता मनप्रीत उसके साथ आए दिन मारपीट करता था और गायत्री भी उसे मारती थी. इसी दौरान 31 जनवरी 2023 की रात दोनों ने जब जगदीप सिंह को खूब पीटा. अंदरूनी चोट आने से 4 साल का जगदीप बेहोश हो गया, जिसके बाद…
जी20 शिखर सम्मेलन 2025 में शामिल होने के लिए पीएम मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे. गौतेंग स्थित वाटरलूफ वायुसैनिक अड्डा (एएफबी) पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला जी20 शिखर सम्मेलन है. 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ जी20 का सदस्य बना था. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के तकनीकी उद्यमियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की तथा उनसे भारत के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में…
शिमला: हिमाचल प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट एचआरटीसी की बस स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी. इस दौरान भट्टाकुफर चौक पर बस का अगला टायर बीच रोड में ही धंस गया. इस बस में शिमला के नामी स्कूल ऑकलैंड हाउस के छात्र स्कूल जाने वाले थे. बस में चढ़ते हुए एक स्कूली छात्रा उस खड्डे में गिर गई. बड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. खड्डे में गिरी छात्रा का नाम प्रियांशी बताया जा रहा है, जो ऑकलैंड हाउस स्कूल की 8वीं कक्षा में पढ़ती है. सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि…
गर्मियों में खाना खाने के बाद छाछ पीना हमारे घरों की पुरानी देसी परंपरा है. यह शरीर को ठंडक देने से लेकर पाचन ठीक करने तक में मदद करता है. डॉक्टर भी मानते हैं कि रोजाना छाछ पीना पाचन तंत्र से लेकर लीवर, किडनी, हार्ट और स्किन तक पर जबरदस्त असर डालता है. छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स, विटामिन्स, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंजाइम्स इसे एक ऐसा ड्रिंक बनाते हैं, जो आपकी बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करता है, सूजन कम करता है और इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, लेकिन कुछ लोगों छाछ के सेवन से बचना चाहिए. जिन्हें एलर्जी है, जो सर्दी,…
जमीन में गढ़े खजाने की कहानियां आपने कई बार सुनी होंगीं. कई खुशकिस्मत लोगों को ऐसा खजाना अपनी जमीन पर मिलता है और वो मालामाल हो जाते हैं. कहानियों में आपने कई बार ऐसा देखा या पढ़ा होगा. अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव में राधा कृष्ण अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति मिली है, जो किसी खजाने से कम नहीं है. यहां के मिर्जापुर कलां गांव में एक शख्स को जमीन में खुदाई के दौरान ये मूर्ति मिली, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में खबर फैल गई. जमीन से नीचे से क्या मिला? उन्नाव…
मेष आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। नौकरी में भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिससे आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। वृषभ आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। पारिवारिक मामले को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। संतान की नौकरी को लेकर कोई समस्या थी, तो उसके…
