ज्योतिष में शनि एक ऐसा ग्रह है जिसका जिक्र होते ही लोगों के मन में भय पैदा होने लगता है. यम, काल, न्यायधीश आदि के नाम से पुकारे जने वाले शनिदेव की खासियत है कि वह व्यक्ति के अच्छे और बुरे दोनों कर्मों का पूरा फल देते हैं. ज्योतिष के अनुसार जब कभी भी किसी व्यक्ति पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती आती है, तो उसे जीवन में तमाम तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ता है. यदि आपकी कुंडली में भी शनि दोष आपकी पीड़ा का कारण बन रहा है तो उसे दूर करने के लिए आपको नीचे दिये…
Author: chhattisgarhrajya.in
बड़े दिनों के बाद जोरा मुक्तिधाम उन्नयन की सौगात जोरा क्षेत्र की जनता जनार्दन को आखिरकार मिल ही गई है। इसी कड़ी में 60 लाख रुपयों की बड़ी धनराशि से जोरा मुक्तिधाम को एक आदर्श मुक्तिधाम बनाया जाएगा जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम अनुज शर्मा क्षेत्रीय विधायक, मीनल चौबे महापौर और रेणु जयंत साहू पार्षद के करकमलों से कर दिया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दीपक जायसवाल पार्षद एवं एम आई सी मेंबर तथा गोपेश साहू अध्यक्ष, जोन क्रमांक 09 विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंशुल शर्मा संबंधित जोन कमिश्नर मोवा और उनकी सशक्त टीम की संपूर्ण कार्यक्रम…
महासमुंद- छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मशहूर यूट्यूबर और सर्प मित्र आकाश जाधव सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार 7 जनवरी को कोमाखान पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने टेमरी चेक पोस्ट के पास एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका। जांच के दौरान एम्बुलेंस के भीतर बनाए गए गुप्त चैंबर से…
धान से बागवानी और ड्रोन तक, आधुनिक कृषि से किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्र का फोकस कृषि, तकनीक और गांव—तीनों को मजबूत करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही केंद्र सरकार : शिवराज सिंह चौहान किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली बीज, नकली खाद और नकली कीटनाशकों के जरिए किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है। किसानों को कानूनी सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने के लिए संसद में शीघ्र…
नारायणपुर के परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अचानक छात्रों के बीच पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र रंजीत बड्डे सहित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत गीत, हनुमान चालीसा एवं बस्तर अंचल के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय को एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री…
रायपुर – दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ क्षेत्र में आयोजित पीस हाफ मैराथन के शुभारंभ के साथ-साथ अनेक सामाजिक, खेल और पर्यटन गतिविधियों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शांति स्थापना, आजीविका संवर्धन और स्थानीय सहभागिता को बढ़ाने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया, उन्हें प्रोत्साहित किया तथा लोगों से संवाद कर सहभागिता और विश्वास को और मजबूत किया। बाइकर्स को दिखाई हरी झंडीमुख्यमंत्री श्री साय ने शांत सरोवर के समीप रायपुर के छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के 40 बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह…
रायपुर- अबूझमाड़ की पावन धरती से शांति, सद्भाव और विकास का सशक्त संदेश देते हुए आज अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अलसुबह नारायणपुर के हाईस्कूल परिसर के समीप आयोजित हाफ मैराथन सहभागिता की और धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सांकेतिक रूप से स्वयं भी दौड़ लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजयी प्रतिभागियों को प्रदान किए जाने वाले मैडल का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज अबूझमाड़ की धरती से पूरे देश और दुनिया को अमन और शांति का मजबूत…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 01 फरवरी से माघपूर्णिमा के अवसर पर प्रारंभ हो रहे राजिम कुंभ कल्प, शिवरीनारायण मेला एवं सिरपुर महोत्सव के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाला राजिम कुंभ कल्प प्रदेश की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। राज्य सरकार इसकी ऐतिहासिक पहचान और गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी उद्देश्य से ‘राजिम माघी पुन्नी मेला’ को पुनः ‘राजिम कुंभ कल्प’ का नाम…
एनएच-130डी कोंडागांव से नारायणपुर, कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक जोड़ेगा रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डबल इंजन सरकार में बस्तर के विकास को गति डबल इंजन की सरकार के तहत विकास कार्यों को गति देते हुए बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण…
छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण की गति अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल,मोर गांव मोर पानी महाअभियान जल सरंक्षण में महत्वपूर्ण योगदान राज्य में दो साल में ही बने 8 लाख से अधिक मकान, 17 लाख 60 हजार आवास हुए पूर्ण, बस्तर संभाग में लंबित विकास योजनाओं को पूर्ण करने बनेगी विशेष रणनीति केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा रायपुर, रोजगार एवं स्वाबलंबी युक्त ग्राम पंचायत बनाना हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के लागू होने से…
