फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. ओल्ड थाना क्षेत्र के बसेलवा कॉलोनी में 19 साल के लड़के ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली. दरअसल कुछ लोगों ने AI से उसके और उसकी बहन के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए थे. इन फोटो और वीडियो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक राहुल DAV कॉलेज में सेकंड ईयर का स्टूडेंट था. वह अपने परिवार के साथ बसेलवा कॉलोनी में रहता था. राहुल के पिता ने…
Author: chhattisgarhrajya.in
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र से आई यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं. एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी लेकिन वजह ऐसी थी जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हत्या उसके बेटे ने की है वो महीनों से अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था. बेटा जब यह सब सहन नहीं कर सका, तो उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उस “शैतान बाप” को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक मृतक रामलाल (55 वर्ष) इस्लामपुर रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था. वह नशे…
राज्योत्सव से ठीक पहले राजधानी में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआइपी चौक स्थित राम मंदिर के पास लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात खंडित कर दिया। रविवार सुबह मूर्ति का सिर टूटा हूआ देखकर लागों का गुस्सा साफ देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। संगठन के सदस्यों ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति पर हमला बताते हुए नारेबाजी की। इस दौरान क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई।…
शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत पर 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी। ईडी के विशेष न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव पक्ष के तर्क सुनने के बाद फैसला घोषित नहीें किया था। बचाव पक्ष ने जमानत तर्क देतेे हुए बताया है कि शराब घोटाले के आरोपित लक्ष्मीनारायण बंसल के बयान के आधार पर चैतन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि अनके पक्षकार का शराब घोटाले और मनी लांड्रिंग से कोई लेना-देना नहीं है। अभियोजन पक्ष ने बताया है कि शराब घोटाले के तहत अवैध वसूली की रकम चैतन्य के पास पहुंचती…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवर को अटल नगर नवा रायपुर में आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सह-संग्रहालय का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के अवसर पर देश के इस पहले डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। राज्यपाल डेका ने लोकार्पण के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया। राज्यपाल ने परिसर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय का भी अवलोकन किया जहां प्रदेश के विभिन्न जनजातियों की संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन, आभूषण, उनकी आजीविका के साधन सहित उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप से प्रदर्शित…
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने केंद्रीय विधि मंत्रालय को अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। सीजेआई गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सीजेआई को लेकर ऐसी परंपरा है कि रिटायर होने से लगभग एक महीने पहले ही कानून मंत्रालय CJI से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश मांगता है। इसके बाद सीजेआई की तरफ से अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की जाती है. इसी के बाद लगभग तय हो जाता है कि देश का अलग चीफ जस्टिस कौन बनेगा। सुप्रीम कोर्ट में इस समय सबसे वरिष्ठ जज…
सतीश शाह का 25 अक्टूबर, 2025 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत किडनी फेल होने के कारण हुई। सतीश शाह का करियर चार दशकों तक चला, जिसके दौरान वे एक लोकप्रिय और मशहूर अभिनेता बन गए। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ कम कर चुके थे। उन्होंने अपने दमदार अभियान से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी। उनके निधन से उनके दोस्त, परिवार और प्रशंसक सदमे में हैं और मनोरंजन जगत के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार में कई फिल्मी और टीवी सितारों ने…
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 31 अक्टूबर नहीं, बल्कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मोदी रायपुर में दिनभर में लगातार पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनके बीच में लंच ब्रेक का भी समय नहीं रखा गया है। प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रमप्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर की सुबह 7:35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान बी-777 से रवाना होंगे और सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह 10 बजे…
महासमुंद (छत्तीसगढ़): अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री निश्चय चन्द्रकार को प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है। श्री निश्चय चन्द्रकार, जो महासमुंद (छ.ग.) के निवासी हैं, उनकी सक्रिय सेवा भावना, कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से लिया गया है। यह मनोनयन पत्र वतन कुमार चन्द्रकार, प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा…
अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था।…
