नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात भी की। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति के अमूल्य समय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय और यूपी सीएमओ ने X पर मुलाकात की तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उनसे मार्गदर्शन मांगा। सीएम योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री…
Author: chhattisgarhrajya.in
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में कहा – नगर निगम अंबिकापुर के प्लास्टिक मुक्त संकल्प से बदली शहर की तस्वीर ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में देशी श्वान की उपलब्धि का किया जिक्र – विस्फोटक का पता लगाकर की जवानों की सुरक्षा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने कनाडा पर आरोप लगाया है कि उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के भाषण को लेकर एक भ्रामक विज्ञापन” चलाया है।ट्रंप ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, उन्हें यह विज्ञापन तुरंत हटा लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे वर्ल्ड सीरीज के दौरान प्रसारित किया, जबकि वे जानते थे कि यह झूठा है। तथ्यों को गलत दिखाने और शत्रुतापूर्ण रवैये के कारण, मैं कनाडा पर पहले से लगाए गए टैरिफ में 10 प्रतिशत की और वृद्धि कर रहा हूं।…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर स्थित तालाब में मिली लाश लापता हुए छात्र की ही निकली. मृतक की पहचान छात्र असलम अंसारी के भाई अयूब अंसारी ने की है. इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच दल का गठन किया है. जानकारी के मुताबिक, जीजीयू परिसर स्थित एक तालाब में गुरुवार की शाम एक युवक की लाश मिली थी. शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस ने मरच्यूरी में रखवाया था. इस बीच शुक्रवार को विवि परिसर में एक छात्र के दो दिनों से लापता होने की जानकारी सामने आने से सनसनी…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला गया मैच बेहद यादगार रहा। रोहित ने अपने बल्ले के साथ-साथ फील्डिंग में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की।रोहित शर्मा ने शनिवार को दो कैच पकड़े। रोहित ने मिचेल ओवेन और नाथन एलिस के कैच पकड़े। नाथन एलिस का कैच रोहित के वनडे करियर का 100वां कैच था। वनडे क्रिकेट में 100 कैच पकड़ने वाले वह सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए। रोहित ने ये उपलब्धि अपने 276वें मैच में हासिल की। रोहित से पहले विराट कोहली (305 मैच में 164 कैच), मोहम्मद अजहरुद्दीन…
भारतीय मनोरंजन जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उर्वशी रौतेला ने वह कर दिखाया है जो अब तक किसी भारतीय अभिनेत्री ने हासिल नहीं किया—यूट्यूब पर उनके तीन गाने अलग-अलग तौर पर एक-एक अरब व्यूज़ के क़रीब पहुंच रहे हैं, जो मिलकर लगभग तीन अरब व्यूज़ का अभूतपूर्व आंकड़ा बनाते हैं। इसके साथ ही, वह न सिर्फ़ पहली, बल्कि इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे युवा भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।यह जीत केवल संख्याओं की नहीं है—यह उनके वैश्विक प्रभाव, जबरदस्त लोकप्रियता और बेहतरीन स्क्रीन प्रेज़ेंस का प्रमाण है। भारत से लेकर दुनिया के…
बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात ‘मोंथा’ विकसित हो रहा है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने पर ये एक खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इसके गहरे दबाव में तब्दील होने तथा आगे चलकर इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं. इस दबाव के क्षेत्र के 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में तब्दील होने और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में…
मुख्यमंत्री श्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं, अछोटी में बीएड महाविद्यालय, मेड़ेसरा को आदर्श ग्राम बनाने, समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये एवं सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय क्रिटिकॉन रायपुर-2025 कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस क्षेत्र में नई दिशाएं तय करने का अवसर देता है।…
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नारायणपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ईरकभट्टी और कच्चापाल की ग्रामीण महिलाओं के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ईरकभट्टी के महिलाओं ने बाजी मारी।उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर सभी का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों में उत्साह को देखते हुए सभी…
