Author: chhattisgarhrajya.in

अहमदाबाद/सूरत: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले बॉलीवुड की फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनेता अक्षय खन्ना ने खूंखार गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल किया था। जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके का कुख्यात डॉन था। गुजरात की सूरत शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रियल लाइफ के रहमान डकैत को पकड़ा है। यह सफलता डीसीपी भावेश रोजिया की अगुवाई वाली क्राइम ब्रांच ने हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश भोपाल के नामी गैंगस्टर आबिद अली, उर्फ राजू ईरानी, उर्फ रहमान डकैत को सूरत के लालगेट से अरेस्ट किया। क्राइम ब्रांच के ऑपरेशन की खूबी यह रही कि इसमें एक भी गोली नहीं…

Read More

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनावों के बीच एक तरह जहां राजनीतिक दलाें के बीच जुबानी जंग जारी है तो वहीं दूसरी तरफ अपने बेबाक अंदाज के लिए नेशनल क्रश बनकर उभरी गिरिजा ओक फिर चर्चा में आ गई है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक इंटरव्यू में तमाम मुश्किल सवाल पूछे। गिरिजा ओक ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे भाई एक साथ आ गए हैं भाई बहन कब आएंगे? इस फडणवीस ने कहा खुद को खुशनसीब बताया और कहा राज ठाकरे ने उन्हें इसका श्रेय दिया कि दोनों भाई एक साथ आ गए। फडणवीस ने कहा कि काम…

Read More

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ‘सुरक्षा जागरूकता माह’ के उपलक्ष्य में सेक्टर-8 स्थित सुनीति उद्यान में वार्षिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार और अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) श्री डी. सतपथी ने की। इस अवसर पर संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ महाप्रबंधकगण और अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता अब केवल एक स्पर्धा न रहकर समाज में सुरक्षा चेतना फैलाने की बीएसपी की एक विशिष्ट…

Read More

अंबिकापुर । ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) के अंतर्गत जिले में विभिन्न हितग्राही मूलक कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चकेरी में हितग्राही ननकू पिता चमरू के खेत में आजीविका डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस कार्य के लिए शासन द्वारा 1.99 लाख रुपये की स्वीकृत राशि प्रदान की गई है, जिसमें से अब तक 1.82568 लाख रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। आजीविका…

Read More

बेंगलुरु के राममूर्ति नगर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासे हुए है. शुरुआती तौर पर कहां जा रहा था कि महिला की मौत आग लगने से हुई है. लेकिन से सच नहीं है. इस मामले में मृतका के पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में एक ऐसी खौफनाक साजिश को अंजाम देने की बात कबूल की है जिसे सुनकर इलाके के लोग दंग हैं. अग्निकांड में शर्मिला की संदिग्ध मौत गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्नल कुरई के रूप में हुई है,…

Read More

सतारा: किस्मत कितना क्रूर हो सकता है, इसका नजारा महाराष्ट्र के संतारा में देखने को मिला. जहां एक महिला को बेटी को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद पति को अंतिम विदाई देनी पड़ी. महिला स्ट्रेचर पर लेटी हुई पति की चिंता तक पहुंची, लेटे-लेटे ही उसने एक बार पति के चेहरे को हाथ लगाया. उसके साथ खड़ी एक दूसरी महिला गोद में 8 घंटे पहने जन्मी नवजात को लेकर खड़ी थी. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई. अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.महाराष्ट्र के सातारा जिले से…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया ऑफिस बन कर तैयार है. अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. संभावना है कि इसी महीने पीएम मोदी अपने नए ऑफिस में शिफ्ट हो सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक साथ नए सेवा तीर्थ परिसर में जगह दी गई है. सेवा तीर्थ परिसर विजय चौक के नजदीक रायसीना हिल के नीचे बनाया गया है. इसमें तीन हाई टेक इमारतें हैं जिन्हें सेवा तीर्थ 1, सेवा तीर्थ 2 और सेवा तीर्थ 3 का नाम दिया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ 1 में होगा. सेवा…

Read More

रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई रामपुर में आयोजित गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने गौरा-गौरी पूजन तथा बैगा पुजारी सम्मेलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज का अपना गौरवशाली इतिहास, विशिष्ट संस्कृति और समृद्ध परंपराएं हैं। बैगा और पुजेरी समाज आज भी इन परंपराओं के संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर आईटीआई चौक से बालको रोड का नाम ‘जनजातीय गौरव पथ’ रखने तथा इस मार्ग के प्रारंभिक बिंदु पर जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महर्षि महेश योगी की जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक एवं योगाचार्य थे, जिन्होंने भावातीत ध्यान (ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन) के माध्यम से भारत की प्राचीन वैदिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि राजिम के समीप पांडुका ग्राम में जन्मे महर्षि महेश योगी ने भारतीय अध्यात्म को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक संवाद से जोड़ते हुए मानव कल्याण का एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन साधना, अनुशासन और मानवता की सेवा को समर्पित…

Read More

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, इससे जनजातीय क्षेत्रों से पलायन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर बना कर विकास का मॉडल विकसित…

Read More