Author: chhattisgarhrajya.in

दिल्ली पुलिस की जांच में कथित ‘डर्टी बाबा’ चैतन्यानंद की फरारी के चौंकाने वाले राज सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले बाबा लगातार ठिकाने बदलता रहा और संस्थान की गतिविधियों पर नज़र रखता रहा. उसने फरारी के दौरान करीब 15 सस्ते होटलों में डेरा डाला, जिनकी खासियत थी कि वहां सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं थे. होटल की बुकिंग का काम उसके चेले और करीबी सहयोगी करते थे ताकि उसका नाम न आए. चैतन्यानंद साधुओं के बीच भी छिपता रहा और आम भीड़ में घुलने-मिलने की कोशिश करता रहा. बिना सीसीटीवी वाले होटलों में रुकता था बाबा…

Read More

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में “लोको शेड कर्मचारियों के ज्ञान संवर्धन” प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का सफल समापन किया गया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण का उद्देश्य इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के संचालन और रखरखाव में संलग्न एसईसीआर तकनीशियनों की तकनीकी दक्षता को और परिष्कृत करना था।समापन समारोह की अध्यक्षता आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में की। उनके साथ आईआईटी भिलाई के शोध एवं विकास के प्रभारी डीन डॉ. बालकृष्ण मेहता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संयोजक डॉ. शशांक कुर्म ने…

Read More

एक समय होता था, जब हार्ट अटैक के केस 50 साल की उम्र के बाद के लोगों में देखने को मिलते थे, लेकिन अब 15 साल के बच्चे को भी हार्ट अटैक आ जाता है. वहीं पिछले कई सालों से देखा रहा जा रहा है कि जो लोग फिट हैं और जिम जाते हैं उन्हें भी हार्ट अटैक आ जाता है. इसी के साथ कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि हर साल कई युवा एथलीटों की अचानक मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर आइए इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, पद्म भूषण डॉ. टी. एस. क्लेर से जानते…

Read More

दुबई । भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। 147…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार राज्य के कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) और बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (एल.वी.) को व्याख्याता/व्याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग में पदोन्नत करने हेतु ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। यह काउंसलिंग 25 से 28 सितम्बर तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में संपन्न हुई। काउंसलिंग के पहले तीन दिनों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए चौथे दिन यानि 28 सितम्बर को विशेष काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल और गणित विषय के 5 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। इसके अतिरिक्त 165 अनुपस्थित अभ्यर्थियों को लॉटरी के माध्यम से…

Read More

गोदड़ीवाला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री : प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 30 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी।

Read More

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग ने की कार्यवाही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए सिलतरा, रायपुर स्थित गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड के 1.8 एमटीपीए पैलेट प्लांट में विनिर्माण एवं मेंटेनेंस कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्यवाही कारखाना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के उल्लंघन तथा कारखाने में घटित गंभीर दुर्घटना के मद्देनज़र की गई। विभागीय अधिकारियों ने 26 सितम्बर 2025 को दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कारखाने के ट्रेवलिंग ग्रेट बिल्डिंग के फर्नेस चेम्बर…

Read More

महिलाओं में सिकल सेल रोग की गंभीर चुनौती से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस पहल ने सिकल सेल रोग से प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर निदान और सक्रिय देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया।कोटा कॉलोनी में आयोजित इस शिविर में लगभग 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें गर्भवती महिलाएं, माताएं और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन एम्स रायपुर की सिकल सेल समिति और जैव रसायन विभाग द्वारा, एसोसिएशन ऑफ बायोकैमिस्ट्री…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। किसी कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिलेगा, जिसको लेकर आप परेशान चल रहे थे। वृषभ आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला होगा। आप पार्टनरशिप में ऐसा कोई काम ना करें, जो आपको नुकसान दे। आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। आपको…

Read More