सोशल मीडिया के दौर में हर दिन नए-नए घरेलू नुस्खे और लाइफ हैक्स वायरल होते रहते हैं. इन्हीं में से एक आसान और प्राकृतिक तरीका इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. अगर नींबू के छिलकों और तेजपत्ते को पानी में उबाल दिया जाए, तो घर की हवा ताजगी से भर जाती है और किचन समेत पूरे घर की बदबू दूर हो सकती है. खासकर इस बारिश के मौसम में तो ये तरीका बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. इस हैक में किसी महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं इसे…
Author: chhattisgarhrajya.in
प्रवासन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य शुरू रायपुर- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI), भारत सरकार के मार्गदर्शन में तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (National Sample Survey – NSS) के 81वें दौर के अंतर्गत प्रवासन सर्वेक्षण (Migration Survey), अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (All India Debt & Investment Survey – AIDIS) तथा कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण (Situation Assessment Survey – SAS) का क्षेत्रीय सर्वेक्षण कार्य जुलाई 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। यह सर्वेक्षण जून 2027 तक संचालित किया जाएगा। इन…
बेंगलुरु : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बेंगलुरु में आठ जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई सीरिया में आतंकी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया’ (ISIS) में शामिल होने के लिए लोगों की भर्ती और उन्हें फ़ंडिंग करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई। यह जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों और आतंकवाद से जुड़े प्रावधानों के तहत दर्ज FIR पर आधारित है। ED के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि ‘इकरा वेलफेयर ट्रस्ट’ और ‘GFM ट्रस्ट’ के जरिए आए रुपयों का इस्तेमाल कथित तौर पर ISIS में आसानी…
जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। जनरेशन कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित स्टार रेटिंग मूल्यांकन में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान ने देश की 206 ओपनकास्ट कोयला खदानों में राष्ट्रीय स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही यह गारे…
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया योजना का शुभारंभ 5समितियों में 11ड्रोन तैनात, सहकारिता विभाग ने इस वर्ष 50 हजार एकड़ में ड्रोन छिड़काव का रखा लक्ष्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारी और समिति प्रबंधक सम्मानित, किसानों को बांटे गए KCC चेक रायपुर- कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ने की दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले की 5 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सुविधा की आधिकारिक शुरुआत की गई है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने नवीन कृषि…
धान के कटोरे से डेयरी हब बनने तक का सफर रायपुर- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले को अब तक मुख्य रूप से ‘धान के कटोरे’ के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यह जिला ग्रामीण समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन का एक नया अध्याय लिख रहा है। कभी व्यक्तिगत और असंगठित स्तर तक सीमित रहने वाला दूध का कारोबार आज जिला प्रशासन, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और स्थानीय पशुपालकों के सामूहिक प्रयासों से एक संगठित आंदोलन का रूप ले चुका है। यह बदलाव केवल दैनिक दूध उत्पादन बढ़ाने की कहानी नहीं है, बल्कि यह वैज्ञानिक पशुपालन, सहकारी निष्ठा और नारी…
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश नवीन भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप न्याय प्रक्रिया को त्वरित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर जोर रायपुर-छत्तीसगढ़ में नवीन भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रक्रिया को तकनीक आधारित, सरल एवं त्वरित बनाने की दिशा में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीसीटीएनएस के संचालन में आ रही व्यवहारिक चुनौतियों, विभिन्न डिजिटल मॉड्यूल के…
सेमी कंडक्टर उत्पाद की सीजी सेमी, दोनों इकाइयों से सालाना 4 अरब चिप्स के उत्पादन का लक्ष्य, करीब 7,500 करोड़ रुपये का निवेश अहमदाबाद- भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की नीतिगत पहल तथा उद्योग जगत के सहयोग से देश में एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित हो रहा है। गुजरात के साणंद क्षेत्र में स्थापित हो रही सीजी सेमी की दो विनिर्माण इकाइयों में कुल करीब 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। दोनों संयंत्रों के पूरी तरह संचालन में आने के बाद इनकी संयुक्त उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष करीब 4 अरब…
चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को पेरंबूर विधानसभा क्षेत्र से उनकी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका के मामले में नया नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। विधानसभा चुनावों में टीवीके अध्यक्ष विजय ने चेन्नई के पेरंबूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 53,715 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। विजय को 1,20,365 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डीएमके उम्मीदवार आरटी सेकर को 66,650 वोट मिले। डीएमके प्रत्याशी ने दायर की है याचिका डीएमके उम्मीदवार आर.टी. सेकर ने पेरंबूर निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं दिनेश और लक्ष्मी नरसिम्मन के साथ मिलकर मद्रास हाईकोर्ट में अलग-अलग…
मुंबई: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस घटना के बाद देशभर की कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार की आलोचना की। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कॉकरोच जनता पार्टी…
