Author: chhattisgarhrajya.in

मेष राशि आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और नए अवसरों की शुरुआत लेकर आया है। लंबे समय से जिस बदलाव का इंतजार था, उसकी आहट अब साफ सुनाई देने लगेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो प्रेम संबंध परिवार की मंजूरी तक पहुंच सकते हैं। व्यापार में सही मार्गदर्शन मिलने से आय बढ़ने के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वहीं संतान पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाने का निर्णय ले सकती है, जिससे भावनात्मक पल भी सामने आएंगे। वृषभ राशि आज का दिन राहत और संतुलन लेकर आएगा। सरकारी…

Read More

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव, उपचार में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं बांस वादक श्री विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके समुचित उपचार तथा आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने…

Read More

हैदराबाद : सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद इन दिनों चर्चा में है। मामला यहां के दो ट्रेनी IPS से जुड़ा है। एक महिला ट्रेनी आईपीएस ने दूसरी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन शोषण के आरोप लगाए। उदय कृष्ण रेड्डी ने आहत होकर जहर खा लिया। अब इस केस में नया ट्विस्ट सामने आया है। आत्महत्या का प्रयास करने वाले आईपीएस ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक सुइसाइड नोट अपने हाथ में लिखा। इसमे उदय कृष्ण रेड्डी ने यौन शोषण के आरोपों को झूठा बताया और दावा किया कि वह और महिला ट्रेनी आईपीएस पिछले एक…

Read More

मध्यप्रदेश – देवास शहर में मंगलवार सुबह एक 38 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति जब सुबह की सैर कर घर वापस पहुंचा तो बहुत देर तक पत्नी के दरवाजा न खोलने पर दरवाजा तोड़ा तो पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। पति ने आस-पड़ोस के लोगों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। महिला ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बच्चों को स्कूल के लिए ऑटो…

Read More

कोलकाता में चार लोग कोविड-19 से संक्रमित होकर अस्पतालों में भर्ती किए गए, तो बिहार के भागलपुर में एक पिता और उनकी बेटी को अस्पताल में आईसीयू में भर्ती होने की नौबत आ गई. पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर चर्चा में है. पिछले कुछ दिनों के दौरान पूरे देश में करीब साढ़े तीन सौ कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. सबसे अधिक 115 मामले केरल से तो कर्नाटक से 64, महाराष्ट्र से 43, तमिलनाडु से 39, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 18, राजधानी दिल्ली से 18, राजस्थान से 12 और कई अन्य राज्यों…

Read More

टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन एक बार फिर सुर्खियों में है। देशभर के दर्शकों से जबरदस्त सराहना पाने के बाद अब पंचायत सीजन 4 ने NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बेस्ट सीरीज और बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी के लिए चंदन कुमार को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “पंचायत सीजन 4 की पूरी टीम को NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट सीरीज जीतने की बहुत-बहुत बधाई और…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित होना केवल अभ्यर्थियों और उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक…

Read More

भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत 17 जुलाई 2026 को की गई है। यह ट्रेन सबसे स्वच्छ ईंधन हाइड्रोजन का उपयोग करके स्वयं बिजली उत्पन्न करती है। उपयोग के समय इससे लगभग शून्य उत्सर्जन होता है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों को चलाने के तरीके में हुए विकास का एक नया अध्याय है, जो कोयले और भाप से स्वच्छ, अधिक टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों की ओर भारत की व्यापक यात्रा को दर्शाता है। पिछले 12 वर्षों में तीव्र विद्युतीकरण ने आयातित डीजल पर निर्भरता को काफी हद तक कम कर दिया है, जिससे स्वच्छ रेल…

Read More

पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत पाठ्यपुस्तक, गणवेश, अध्ययन सामग्री और साइकिल वितरण के साथ शिक्षकों एवं नवसाक्षरता अभियान के वॉलेंटियरों का हुआ सम्मान सरगुजा – जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की उत्साहपूर्ण शुरुआत जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के साथ हुई। पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यालय की घंटी बजाकर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया और उन्हें तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति उत्साह, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य…

Read More

मध्य प्रदेश – टीकमगढ़ जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. जिस दादी की गोद में एक नवजात बच्ची को सबसे ज्यादा सुरक्षित होना चाहिए था, उसी दादी पर अपनी 21 दिन की पोती की हत्या कर दी. आरोप है कि पोते की चाह में दादी ने आधी रात को मां के पास सो रही मासूम बच्ची को उठाया और उसका गला घोंट दिया. घटना ने न सिर्फ पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि बेटा-बेटी के भेदभाव को लेकर समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर…

Read More