अहमदाबाद : गुजरात हाई कोर्ट ने एक दंपत्ति के तलाक का रास्ता साफ कर दिया है, जिनका वैवाहिक जीवन निवास स्थान को लेकर मतभेदों के कारण टूट गया था। पति ब्रिटेन में रहना चाहता था, जबकि पत्नी भारत छोड़ना नहीं चाहती थी। दोनों के बीच सिर्फ इसी बात को लेकर विवाद था। हाई कोर्ट ने अहमदाबाद की पारिवारिक अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें आपसी सहमति से दायर तलाक की याचिका को समय से पहले खारिज कर दिया गया था। पारिवारिक अदालत ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13बी (2) के तहत अनिवार्य छह महीने की कूलिंग-ऑफ…
Author: chhattisgarhrajya.in
अहमदाबाद/सूरत: गुजरात के सूरत में आयोजित गर्ल्ड चाइल्ड हॉफ मैराथन 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने अहमदाबाद में होने वाले 2030 कॉमनवेल्थ खेलों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स को भारत में लाए हैं, लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना चाहिए। हमें 2036 में ओलंपिक भी यहां लाना चाहिए। जय शाह ने कहा कि हमने 2024 के ओलंपिक में आठ मेडल जीते, लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि 2036 में आठ मेडल काफी नहीं होंगे। जय शाह ने सूरत में आयोजित हॉफ मैराथन को फ्लैग ऑफ किया।…
नई दिल्ली। केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें स्टेशन के पास बनी पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा टू-व्हीलर गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास बने टू-व्हीलर पार्किंग एरिया में हुई, जिससे यात्रियों और आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की जानकारी सुबह करीब 6.45 बजे मिली। आग की लपटों नें तेजी से पार्किंग एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। यहां रोजाना आमतौर पर 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े होते हैं। माना जा रहा है कि खड़ी…
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इस वक्त अमेरिका के गिरफ्त में हैं. महज 4 घंटे में वो अर्श से फर्श पर आ गए. 30 मिनट के ऑपरेशन में उन्हें और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार कर लिया. हथकड़ी में जकड़े मादुरो ने हिरासत के 24 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इस वक्त अमेरिका के गिरफ्त में हैं. उन्हें न्यूयॉर्क में हिरासत में रखा गया है. हिरासत के करीब 24 घंटे बाद उनका एक बयान सामने आया है, जिसमें वो गुड नाइट और हैप्पी न्यू ईयर बोलते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो…
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को फिर 40 दिन की पैरोल दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम को तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था। 15वीं बार रविवार शाम या सोमवार सुबह जेल से बाहर आएगा और कड़ी सुरक्षा में सिरसा…
रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को एक नया इतिहास रचेगा, जब वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर 5 लाख विद्यार्थी एक साथ ‘वंदे मातरम्’ गायेंगे. कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली. रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी एवं युवा 15 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान करेंगे. सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में…
रायपुर ।छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वन मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन गुफा के पर्यटन…
81,533 पालकों का पंजीयन: देश में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ पालक सहभागिता में देश में प्रथम स्थान गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल रायपुर -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है, जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55…
रायपुर-मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से गुजरने वाली नर्मदा नदी के बाबरी घाट पर हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने बड़े पापा के साथ हरदा जिले के करताना जा रहे थे और नाव का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मृतक शुभम और विकास शनिवार को बाबरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने बड़े पापा भीम से यदुवंशी के साथ हरदा लौट रहे थे। बाबरी घाट पर नाव आने में देर होने लगी, इसी दौरान शुभम नहाने के लिए नदी में उतर गया और अचानक गहरे पानी में चला गया। काफी देर…
