अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश रायपुर- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी समस्याएं…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना तेजी से अंतिम चरण की ओर; 357 किमी वायाडक्ट, 452 किमी पियर और 17 नदी पुलों का निर्माण पूरा एनएचएसआरसीएल के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज गुप्ता ने गुजरात अध्ययन दौरे पर आए पत्रकारों को दी परियोजना की विस्तृत जानकारी अहमदाबाद- गुजरात के अध्ययन दौरे पर आए छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने सोमवार को अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज गुप्ता ने…
आज के दौर में सूचना ही सबसे बड़ी शक्ति है। जिसके पास सही और समय पर जानकारी होती है, वह बेहतर निर्णय ले सकता है। स्मार्ट मीटर भी बिजली उपभोक्ता को यही क्षमता देता है। यह उसे अपनी बिजली खपत को समझने, उसका विश्लेषण करने और आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित करने का अवसर प्रदान करता है। मुझे अपनी पुरानी मारुति 800 कार याद आती है। उसमें किलोमीटर मीटर के साथ केवल पेट्रोल इंडिकेटर होता था। उससे केवल इतना पता चलता था कि गाड़ी कितनी चली और कितना पेट्रोल बचा है। लेकिन आज की कारों के स्मार्ट डिजिटल डैशबोर्ड हर पल…
सत्याग्रह, सामाजिक समरसता और आत्मानुशासन की पहली प्रयोगशाला आज भी सहेजे हुए है गांधी के विचारों की विरासत अहमदाबाद, विशेष प्रतिनिधि। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, उसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख अवश्य होगा, लेकिन उससे पहले एक ऐसा आश्रम था जिसने महात्मा गांधी के विचारों, सत्याग्रह और सामुदायिक जीवन की नींव रखी। अहमदाबाद के पालडी क्षेत्र स्थित कोचरब आश्रम वह स्थान है, जहाँ दक्षिण अफ्रीका से लौटे मोहनदास करमचंद गांधी ने पहली बार अपने विचारों को व्यवहार में उतारा और यहीं से एक बैरिस्टर के ‘महात्मा’ बनने की ऐतिहासिक यात्रा प्रारंभ हुई। पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर…
पूंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में शनिवार की रात तबाही की रात रही। बताते चलें कि शनिवार की खराब मौसम के चलते यहां बादल फटने से 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है । अधिकारियों ने बताया कि दो सीमावर्ती ज़िलों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। टावरों को काफी नुकसान पहुंचा है जिसके चलते यहां का नेटवर्क भी बंद हो गया था, जिसे 5 घंटों के बाद बहाल किया गया है, लेकिन बिजली अभी तक बंद…
पानीपत- पानीपत में 60 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर साइकिल पर ढाई किलोमीटर ढोया। इसके बाद जंगल में झाड़ियों में फेंक दिया।किसान 16 जुलाई से लापता था। तीन दिन तक परिजन उसे हर जगह ढूंढते रहे, लेकिन शनिवार दोपहर को उनके हाथ लगी एक CCTV फुटेज ने हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया। फुटेज के आधार पर परिजनों ने आरोपी को दबोचा, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस जांच में पता चला कि गांव में पड़ोस में ही रहने वाले और साथ में खेतों में…
अमृतसर – शहर के इस्लामाबाद इलाके की चौकी वाली गली में आवारा कुत्तों का खौफ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। यहां करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि कुत्तों ने बुजुर्ग को कई जगहों से बुरी तरह नोच दिया। गंभीर रूप से जख्मी हालत में बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह सारी घटना इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो अब सामने आई है। कुत्तों के झुंड के आगे बेबस रहा बुजुर्गचश्मदीदों के मुताबिक…
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के अंतर्गत आने वाले चौपाल उपमंडल में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। नेरवा क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार को नेरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुजारली के दोछी नामक स्थान के समीप हुआ। किरी-नाव सड़क मार्ग से गुजर रही एक ऑल्टो कार (HP 08A-8441) पर…
Student Murdered: बिहार के समस्तीपुर जिले में स्कूल जाते समय अज्ञात हमलावरों ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत और हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह वैनी पुलिस स्टेशन इलाके के केजिया गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, कस्तूरबा विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर क्लास के लिए घर से निकली थी, तभी उसके घर के पास उस पर हमला किया गया। आरोप है कि बाइक सवार हमलावरों ने उस पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और वे भाग गए।…
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 16 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के सबसे बड़े हमलों में बताया और पश्चिमी देशों से अतिरिक्त वायु रक्षा सहायता की मांग दोहराई। रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है। रविवार को करीब पांच घंटे तक यह भीषण हवाई हमला चला। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। हमले के कारण शहर के कई…
