गूगल जल्द ही भारत में अपना नया फिटबिट एयर लॉन्च कर सकता है. कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अमेज़न इंडिया पर इसकी लिस्टिंग सामने आने के बाद माना जा रहा है कि यह डिवाइस जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है. खास बात यह है कि फिटबिट एयर में स्क्रीन नहीं दी गई है. यह एक ऐसा फिटनेस ट्रैकर है जो पूरे दिन आपकी हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखता है और सारी जानकारी आपके फोन में दिखाता है. गूगल ने इस डिवाइस को सबसे पहले मई 2026 में अमेरिका में लॉन्च…
Author: chhattisgarhrajya.in
Nashik Simhastha Kumbh 2027: नासिक कुंभ मेला इस बार 21 महीने का होगा, जो एक असाधारण अवधि है. गुरु ग्रह की विशेष चाल के कारण इसे ‘सिंहस्थ कुंभ’ के नाम से जाना जाएगा. सिंहस्थ कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा, संत संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का विराट उत्सव भी है. यहां देशभर के मठ, अखाड़े और संत समाज एक मंच पर एकत्र होकर धर्म, संस्कृति और मानव कल्याण का संदेश देते हैं. आइए जानते हैं सिंहस्थ कुंभ मेले के बारे में खास बातें… Nashik Simhastha Kumbh 2027: कुंभ मेला सनातन धर्म का सबसे बड़ा और विश्व प्रसिद्ध…
नारायणपुर- छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले नारायणपुर में रेशम विकास एवं विस्तार योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में एक स्वर्णिम बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। जिला प्रशासन और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में संचालित मलबरी और टसर रेशम योजनाओं ने न केवल स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए द्वार खोले हैं, बल्कि महिलाओं और युवाओं को अपने ही गांव में सम्मानजनक रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।आज नारायणपुर में रेशम उत्पादन केवल कृषि-सहायक गतिविधि नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। मलबरी रेशम: स्व-सहायता समूहों के लिए आय का स्थायी जरिया…
पाक की कुल भूमि का 43.6 फीसदी हिस्सा केवल बलूचिस्तान का है। लेकिन इसका विकास नहीं हुआ है। करीब 1 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले इस हिस्से में सर्वाधिक बलूच हैं, इनकी छह प्रतिशत की भागीदारी है… रिपल्बिक ऑफ बलूचिस्तान के नाम से सोशल मीडिया पर एक स्वघोषित बयान और पत्र वायरल हुए हैं, जिसमें बलूच नेता मीर यार बलूच और कुछ पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहे संगठनों ने बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है। अपना नया झंडा और राष्ट्रगान जारी करते हुए सरकार बना लेने का दावा भी किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के…
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत नाटकीय और हास्यास्पद रही। विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस से बगावत करने वाले सांसदों को एनसीपीआई के प्रतिनिधि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। बैठक में सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष मौजूद थे। विपक्ष के सांसदों ने बहिर्गमन किया, मीडिया को अपने-अपने बयान दिए और करीब 15 मिनट के बाद बैठक में वापस भी चले गए। यह क्या हुआ? बहिष्कार करना था, तो पूरी सर्वदलीय बैठक को खारिज करना चाहिए था। यह बैठक भी महज औपचारिक होती है, क्योंकि सदन में कार्यवाही बिल्कुल उलट होती है। बहरहाल इस सत्र…
कोरबा- साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय षिक्षक की भर्ती, जमीन का सीमांकन, राषन कार्ड, बैटरी ट्राई साइकिल, हैंडपंप स्थापना, बिजली बिल अधिक आने की षिकायत, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण पर कार्यवाही सहित ग्राम बारी उमराव में जर्जर पीएम सड़क का सुधार कार्य करने, पीडीएस दुकानदारों और राइस मिलर्स द्वारा चावल की काला बाजारी…
कर्नाटक के मांड्या और मैसूर जिलों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की खुदाई और रिसर्च के दौरान रावण की 35 से अधिक प्राचीन मूर्तियां मिली हैं. इस खोज ने इतिहासकारों को इसलिए चौंका दिया है क्योंकि मांड्या का ‘मुथथी’ क्षेत्र पौराणिक तौर पर भगवान राम, माता सीता और रामायण काल से जुड़ा हुआ है, जबकि पास के पांडवपुरा और कुंती बेट्टा का संबंध महाभारत काल के पांडवों से दर्ज है. ऐसे पारंपरिक रूप से भारतीय महाकाव्यों से जुड़े क्षेत्रों में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में रावण की मूर्तियों का मिलना इस बात का साफ इशारा है कि प्राचीन काल में…
पांच दिवसीय प्रशिक्षण से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेमेतरा – भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा के अंतर्गत थानखम्हरिया सेक्टर में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा…
अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह के खिलाफ वॉन्टेड नोटिस जारी किया है। एजेंसी का आरोप है कि हरमनवीर सिंह कनाडा से संचालित रविंदर धांडा गैंग के लिए ड्रग तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा था। यह कार्रवाई अमेरिका, कनाडा और यूरोप की संयुक्त जांच के बाद सामने आई है, जिसमें कई देशों में फैले संगठित अपराध नेटवर्क को निशाना बनाया गया है। हरमनवीर सिंह पर क्या हैं आरोप फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के अनुसार हरमनवीर…
एनआईटी रायपुर के सीएसई और आईटी विभाग द्वारा सतत शिक्षा प्रकोष्ठ (CEC) के सहयोग से किया जा रहा है आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में “नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेंड्स इन एआई एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग विद हैंड्स-ऑन यूज़िंग पाइथन” विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन किया गया। 20 से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली यह कार्यशाला कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सतत शिक्षा प्रकोष्ठ (सीईसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वैज्ञानिक संगणना के क्षेत्र में…
