Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»Ranchi के B.Tech छात्र की बेंगलुरु में मौत, हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिरा…
    मुख्य समाचार

    Ranchi के B.Tech छात्र की बेंगलुरु में मौत, हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिरा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले के एक बीटेक छात्र की बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्र हॉस्टल की नौवीं मंजिल से गिरा बताया जा रहा है, लेकिन परिवार ने इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं और हत्या की आशंका जताई है।

    हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिरा छात्र
    जिले के 21 वर्षीय लक्ष्य मिश्रा की बेंगलुरु में मौत हो गई। वह येलाहंका इलाके के एक निजी कॉलेज में बीटेक दूसरे वर्ष का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 3 बजे वह हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिर गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

    “ग्रिल के बीच जगह बहुत कम है, जिससे वहां से गिरना मुश्किल”
    लक्ष्य के पिता अंजनी कुमार मिश्रा बेंगलुरु पहुंचे और उन्होंने येलाहंका न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बेटे की मौत को लेकर संदेह जताया है और कई सवाल उठाए हैं। पिता का कहना है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद लक्ष्य के शरीर पर ज्यादा चोटें नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस खिड़की से गिरने की बात कही जा रही है, उसकी ग्रिल के बीच जगह बहुत कम है, जिससे वहां से गिरना मुश्किल लगता है।

    इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि जहां लक्ष्य गिरा, वहां खून बहुत कम था। घटना के समय को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना है कि अगर घटना 3:15 बजे हुई, तो परिवार को इसकी जानकारी 4 बजे क्यों दी गई। उन्होंने साजिश की आशंका जताते हुए कॉलेज प्रबंधन पर कुछ छिपाने का आरोप लगाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…

    April 9, 2026

    असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर

    April 9, 2026

    क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.