Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    मुख्य समाचार

    क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: पश्चिम बंगाल के बाद अब केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) का तमिलनाडु में एक्शन सामने आया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्य सचिव और डीजीपी को हटा दिया था। आयोग के इस फैसले पर डीएमके प्रमुख और सीएम एम के स्टालिन ने पक्षपात का आरोप लगाया है। तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव एन. मुरुगानंदन की जगह वरिष्ठ नौकरशाह एम. साई कुमार को और डीजीपी (सशस्त्र पुलिस, सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक) एस. डेविडसन देवसीर्वाथम की जगह 1995 बैच के IPS अधिकारी संदीप मित्तल को नियुक्त किया।

    कोई पद नहीं सौंपने का दिया है निर्देश

    केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को भेजे गए एक औपचारिक संदेश में चुनाव आयोग की सचिव लता त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि 1990 बैच के आईएएस अधिकारी एम. साई कुमार को तत्काल प्रभाव से राज्य के शीर्ष नौकरशाह के रूप में तैनात किया जाए। चुनाव आयोग ने आगे यह भी निर्देश दिया कि हटाए गए अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव से संबंधित कोई भी पद न सौंपा जाए। आयोग ने यह कदम विपक्ष की कई शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राज्य का प्रशासनिक तंत्र डीएमके सरकार के पक्ष में काम कर रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग केइस फैसले पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

    क्या EPS की मदद के लिए ऐसा किया गया?

    स्टालिन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा किए गए तबादले, विशेष रूप से सेलम जैसे स्थानों पर AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी और एनडीए गठबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत किए गए हैं। सेलम की कलेक्टर वृंदा रवि का तबादला एक दिन पहले ही किया गया था और उनकी जगह अरुण थंबुराज को तैनात किया गया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या यह सब ईपीएस की मदद करने के लिए किया जा रहा है? क्या बिहार चुनावों के दौरान भी मुख्य सचिव और डीजीपी का तबादला इसी तरह किया गया था? यह डीएमके की जीत को रोकने की एक साफ कोशिश है, लेकिन वे बुरी तरह नाकाम होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.