Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वपितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
    • भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का खूब चला बल्ला,इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर
    • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्याय और सुरक्षा को सुदृढ़ करनाएक संवैधानिक गारंटी
    • रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»Baba Neem Karauli : ‘जब बच्चों की आत्माओं ने खाया भंडारा’, जानिए कैसे कब्रिस्तान को तीर्थ बना गए बाबा नीम करौली? 
    धर्म आस्था

    Baba Neem Karauli : ‘जब बच्चों की आत्माओं ने खाया भंडारा’, जानिए कैसे कब्रिस्तान को तीर्थ बना गए बाबा नीम करौली? 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हल्द्वानी. बाबा नीब करौली महाराज को एक चमत्कारिक और अलौकिक शक्तियों वाला संत माना जाता है. लोग उन्हें राम भक्त हनुमान के अवतार के रूप में भी देखते हैं, लेकिन बाबा की चमत्कार की कहानियां ऐसे ही नहीं बनीं. दावा किया जाता है कि असल में लोगों ने उनके चमत्कारों के साक्षात महसूस किया. कहते हैं कि बाबा ने अपने चरण जहां-जहां रखें उन जगहों का कायाकल्प हो गया. इन्हीं जगहों में शामिल है नैनीताल के करीब पड़ने वाला मनोरा पर्वत. मान्यता है कि इस पर्वत पर जब से बाबा के चरण पड़े इस पहाड़ी पर अक्सर होने वाला भूस्खलन हमेशा के लिए रुक गया. इस पहाड़ी से जुड़ा एक भयंकर डर भी धीरे-धीरे लोगों के मन से गायब हो गया. बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो कौन सा डर था, जिसे बाबा ने मनोरा पहाड़ी को हनुमानगढ़ में तब्दील कर दूर किया.

    कब रखी नींव
    नैनीताल के हनुमानगढ़ मंदिर की स्थापना बाबा नीम करौली महाराज ने 1950 के दशक की शुरुआत में की थी. बाबा ने यहां सबसे पहले एक छोटी हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा 15 जुलाई 1952 को कराई. इसके बाद 16 जून 1953 को यहां हनुमान जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई. स्थानीय लोग बताते हैं कि इस स्थान पर पहले बच्चों का कब्रिस्तान था, जहां संक्रामक बीमारियों से मृत बच्चों को जमीन में गाढ़ देते थे. कब्रिस्तान होने की वजह से स्थानीय लोग इस घने जंगल वाले इलाके में रात को छोड़िए, दिन के समय भी जाने से डरते थे. इस जगह के बारे में सोचकर ही लोग डर जाते थे. बाबा ने इसी जगह को हनुमान जी के मंदिर और अपने आश्रम के रूप में विकसित किया. आज लाखों श्रद्धालु हर साल आते हैं.

    इसी जगह को क्यों चुना
    बाबा नीब करौली महाराज जब कुमाऊं पर्वतीय इलाकों में आए तो मनोरा पीक यानी मनोरा पर्वत की प्राकृतिक खूबसूतती ने उन्हें आकर्षित किया. मशहूर इतिहासकार प्रोफेसर अजय रावत की ‘उत्तराखंड का सांस्कृतिक इतिहास’ नाम की किताब में इस बात का जिक्र मिलता है कि बाबा नीब करौरी ने 16 जून 1953 को एक हनुमान मंदिर की स्थापना की. यह मंदिर नैनीताल से लगा हुआ है और नैनीताल हल्द्वानी मोटर मार्ग पर हनुमान गढ़ के रूप में प्रसिद्ध है. भगवान शिव और राम सभा के मंदिर वहां बाद में जोड़े गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सर्वपितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

    October 10, 2026

    4 ऋषियों का श्राप और 3 जन्मों की दुश्मनी… मंदिर के द्वारपालों का विष्णु जी से क्या है नाता?

    October 8, 2026

    शिव भक्तों के लिए 8 अक्टूबर को बना अद्भुत संयोग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

    October 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.