Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वपितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
    • भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का खूब चला बल्ला,इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर
    • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्याय और सुरक्षा को सुदृढ़ करनाएक संवैधानिक गारंटी
    • रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»4 ऋषियों का श्राप और 3 जन्मों की दुश्मनी… मंदिर के द्वारपालों का विष्णु जी से क्या है नाता?
    धर्म आस्था

    4 ऋषियों का श्राप और 3 जन्मों की दुश्मनी… मंदिर के द्वारपालों का विष्णु जी से क्या है नाता?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आपने कभी गौर किया है कि, जब हम किसी बड़े मंदिर में प्रवेश करते हैं, तो प्रवेश द्वार पर ही शास्त्र (गदा और त्रिशूल) धारण किए दो विशाल मूर्तियां खड़ी होती हैं। आमतौर पर अधिकतर लोग इन्हें मंदिर की शानदार सजावट का ही हिस्सा मानते हैं, लेकिन असल सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। हिंदू धर्म में इन्हें मंदिर का खास रक्षक माना जाता है। इन्हें ‘द्वारपाल’ भी कहा जाता है।

    अधिकतर मंदिरों में द्वारपाल सिर्फ मंदिर की चौखट ही नहीं संभालते, बल्कि नकारात्मक और बुरी एनर्जी को भी मंदिर में प्रवेश करने से रोकते हैं। पौराणिक कथाओं से लेकर वास्तु शास्त्र तक इन द्वारपालों का खास महत्व है।

    द्वारपालक क्या हैं?

    द्वार पालक का असल अर्थ है, ‘द्वार के रक्षक’ यानी मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थापित युग्म प्रतिमाएं जो मुख्य द्वार के दोनों ओर खड़ी होती है।

    आमतौर पर द्वारपालक की मूर्तियां ऊंचे, बलिष्ठ शरीर, गदा या त्रिशूल जैसे शस्त्र धारण किए दिखाया जाता है। भारत के प्रत्येक मंदिर में सनातन परंपरा का अनुसरण करते हुए द्वारपालक की मूर्तियां स्थापित की जाती है।

    भागवत पुराण के सातवें स्कंद में वर्णित द्वारपालों का संबंध भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है। पौराणिक कथा के मुताबिक, एक बार 4 युवा ऋषि कुमार (सनक, सनंदन, सनातना और सनत्कुमार) वैकुंठ के द्वार पर भगवान श्रीविष्णु से मिलने के लिए पहुंचे थे।

    लेकिन वैकुंठ के द्वार की रक्षा करने वाले जया और विजया ने उन बाल संतों को अंदर जाने से रोक दिया। इसे बात से गुस्से में आकर कुमारों ने द्वारपालों को श्राप दिया कि वे वैकुंठ से गिरकर भौतिक संसार में भगवान विष्णु के दुश्मन के रूप में जन्म लेंगे।

    इसके बाद भगवा विष्णु उनके सामने प्रकट हुए और दोनों को दो विकल्प दिए कि, सात जन्म उनके भक्त के रूप में या तीन जन्म उनके शत्रुओं के रूप में, जया-विजया ने वैकुंठ जल्दी लौटने के लिए तीन जन्म शत्रु बनने का मार्ग चुना। इसके बाद उन्होंने हिरण्यकश्प और हिरण्याक्ष, रावण और कुंभकर्ण और शिशुपाल और दंतवक्र के रूप में जन्म लिया।

    देवी-देवताओं के अलग-अलग द्वारपाल

    भारत के मंदिरों में द्वारपालकों की पहचान अंदर विराजमान देवता को दर्शाती है। अधिकतर वैष्णव मंदिरों में द्वारपाल को जय और विजय का प्रतीक माना जाता है। वहीं शिव मंदिर में रक्षा करने वाली प्रतिमाएं अक्सर उनके उग्र सेवक या गणों के रूप में देखने को मिलती है।

    इसके अलावा देवी मंदिरों में द्वारपाल की प्रतिमा में उग्र रक्षक या शास्त्रधारी देवियां देखने को मिल सकती है।

    अग्नि पुराण में साफ-साफ कहा गया है कि, द्वारपालों में नंदिन और महाकाल का स्थान सबसे सर्वोपरि माना गया है। ये दोनों ही शिव के गण है। इसके अलावा वास्तु पुरुष और लक्ष्मी का स्थान भी प्रवेश द्वार के आसपास निर्धारित करना बेहद जरूरी माना गया है।

    अग्नि पुराण के अनुसार, मंदिर में स्थापित द्वारपाल की प्रतिमाएं उन अदृश्य शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो बुरी एनर्जी और नेगेटिविटी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकती है। 

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सर्वपितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

    October 10, 2026

    Baba Neem Karauli : ‘जब बच्चों की आत्माओं ने खाया भंडारा’, जानिए कैसे कब्रिस्तान को तीर्थ बना गए बाबा नीम करौली? 

    October 9, 2026

    शिव भक्तों के लिए 8 अक्टूबर को बना अद्भुत संयोग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

    October 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.