Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Bank of Baroda ने बढ़ा दी FD पर ब्याज दरें, जानिए अब ग्राहकों को कितना मिलेगा रिटर्न
    व्यापार

    Bank of Baroda ने बढ़ा दी FD पर ब्याज दरें, जानिए अब ग्राहकों को कितना मिलेगा रिटर्न

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकारी बैंक ने 555 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पर ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने इस एफडी पर ब्याज दर 0.10 फीसदी यानी 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाई है। नई ब्याज दरें 11 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद सामान्य ग्राहकों को 6.85 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.35 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.45 फीसदी तक सालाना ब्याज मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस स्पेशल एफडी स्कीम का नाम ‘bob Golden Goal Deposit Scheme’ है। इसकी अवधि 555 दिन है। बैंक ने इसी स्कीम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

    555 दिन की एफडी पर अब कितना मिलेगा ब्याज?

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी 555 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.75 फीसदी से बढ़ाकर 6.85 फीसदी कर दी है। यानी अब इस स्कीम में पैसा जमा करने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन के लिए भी ब्याज दर 7.25 फीसदी से बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दी गई है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को इस एफडी पर अधिकतम 7.45 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की इस स्कीम में सामान्य ग्राहकों के मुकाबले बुजुर्गों को ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा की नई एफडी ब्याज दरें

    बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराने की सुविधा देता है। ब्याज दरों में बदलाव के बाद सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 3.50 फीसदी से 6.85 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल रहा है। बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली एफडी 555 दिनों की है। इस पर सामान्य ग्राहकों को 6.85 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके बाद 444 दिनों की एफडी पर बैंक 6.45 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। यानी कोई ग्राहक बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करता है, तो उसे कई दूसरी अवधि की एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल सकता है।

    सामान्य ग्राहकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की FD पर ब्याज दरें

    एफडी की अवधिसामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर
    7 से 14 दिन3.50%
    15 से 45 दिन3.50%
    46 से 90 दिन5.00%
    91 से 180 दिन5.00%
    181 से 210 दिन5.50%
    211 से 270 दिन5.75%
    271 दिन से अधिक और 1 साल से कम6.00%
    1 साल6.25%
    1 साल से अधिक और 400 दिन तक6.25%
    400 दिन से अधिक और 2 साल तक (444 और 555 दिन को छोड़कर)6.25%
    2 साल से अधिक और 3 साल तक6.25%
    3 साल से अधिक और 5 साल तक6.30%
    5 साल से अधिक और 10 साल तक6.00%
    10 साल से अधिक (केवल MACAD)5.50%
    BOB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम (444 दिन)6.45%
    BOB गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम (555 दिन)6.85%

    सीनियर सिटीजंस के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की FD पर ब्याज दरें

    एफडी की अवधिवरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
    7 से 14 दिन4.00%
    15 से 45 दिन4.00%
    46 से 90 दिन5.50%
    91 से 180 दिन5.50%
    181 से 210 दिन6.00%
    211 से 270 दिन6.25%
    271 दिन से अधिक और 1 साल से कम6.50%
    1 साल6.75%
    1 साल से अधिक और 400 दिन तक6.75%
    400 दिन से अधिक और 2 साल तक (444 और 555 दिन को छोड़कर)6.75%
    2 साल से अधिक और 3 साल तक6.75%
    3 साल से अधिक और 5 साल तक6.90%
    5 साल से अधिक और 10 साल तक7.00%
    10 साल से अधिक (केवल MACAD)6.00%
    BOB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम (444 दिन)6.95%
    BOB गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम (555 दिन)7.35%

    सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.35 फीसदी तक ब्याज

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर सिटीजंस के लिए भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब बैंक 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी से 7.35 फीसदी तक सालाना ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.35 फीसदी ब्याज 555 दिनों की स्पेशल एफडी पर मिलेगा। पहले इसी अवधि पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था। इस तरह बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी ब्याज दर में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 555 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 7.45 फीसदी है। हालांकि, इस कैटेगरी में निवेश करने के लिए बैंक की निर्धारित उम्र और दूसरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    115 इंच तक की स्क्रीन से लेकर AI ब्राइटनेस तक, Vu ने उतारे नए टीवी

    November 12, 2026

    आज 12 नवंबर गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में देखी जा रही है बड़ी गिरावट…

    November 12, 2026

    दीपावली पर कितने बजे खुलेगा बाजार, क्या उस दिन कर सकते हैं SIP?

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.