Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display
    • 2 अमरीकी युद्धक विमानों को ईरान ने अपनी ‘सस्ती’ तकनीक से मार गिराए
    • 30 साल बाद एक साथ 4 ग्रहों की युति, जानें पूरा प्रभाव और उपाय
    • आकांक्षा चमोला पर संस्कृत मंत्र के अपमान का लगा आरोप, यूजर्स ने की कड़ी निंदा
    • शादी से किया इंकार, तो युवक ने लगा ली फांसी, वीडियो कॉल पर सब कुछ देखती रह गई प्रेमिका
    • सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव
    • भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी, रोज़ Rs 38 करोड़ की ठगी…
    • BREKING: जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बारामती उपचुनाव, ‘निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता’-संजय राउत
    राष्ट्रीय

    बारामती उपचुनाव, ‘निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता’-संजय राउत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हैं. ऐसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री की अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन दाखिल करेंगी. ऐसे में उनको निर्विरोध जीत दिलाने के लिए काफी मेहनत की जा रही है. इसके लिए सभी दलों से उनके द्वारा समर्थन मांगा जा रहा है. 

    शनिवार को खबर सामने आई थी कि निर्विरोध जीत दर्ज करने के लिए उन्होंने उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है. इस बीच उद्धव गुट के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बारामती उपचुनाव पर महाविकास अघाड़ी में हम तीन पार्टियां उस पर चर्चा करेंगी. उन्होंने आगे कहा कि वहां क्या निर्णय लेना वह आप को पता चल जाएगा. 

    बीजेपी द्वारा निर्विरोध के आग्रह पर भड़के संजय राउत

    संजय राउत ने कहा कि बीजेपी द्वारा निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता है. यह जनता के साथ अन्याय होगा. उन्होंने आगे कहा कि हम निर्णय करेंगे, महाविकास अघाड़ी निर्णय करेगा क्या करना है क्या नहीं करना है. उन्होंने कहा कि हमारे अंदर इतनी सूझबूझ है कि पूरा ज्ञान आपके पास है, हमारे पास कुछ नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

    शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार महाराष्ट्र के एक सम्मानित नेता थे, और जिस तरह से उनका भयानक निधन हुआ है, उससे महाराष्ट्र आज भी सदमे में है. बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद बारामती उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं.

    उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात

    सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा पवार ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे को फोन करके इस मुद्दे पर चर्चा की. इस घटनाक्रम की पुष्टि शिवसेना (उबाठा) के सचिव और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मिलिंद नार्वेकर और पार्टी नेता संजय राउत ने की. राउत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे को फोन किया था. बारामती उपचुनाव पर चर्चा हुई.

    उन्होंने यह भी कहा कि ठाकरे एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे और इस संबंध में अपने फैसले की घोषणा करेंगे. सूत्रों ने कहा कि ठाकरे, दिवंगत अजित पवार और पवार परिवार के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को देखते हुए सुनेत्रा पवार को अपना समर्थन देने के लिए अनिच्छुक नहीं थे. बता दें कि बारामती सीट के लिए उपचुनाव 23 अप्रैल को होना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी, रोज़ Rs 38 करोड़ की ठगी…

    April 6, 2026

    ध्यान एक आंतरिक दीपक जलाने के समान है जो अज्ञान को दूर करता है: उपराष्ट्रपति

    April 6, 2026

    नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस तारागिरी सेल के स्वदेशी स्पेशल स्टील से आईए`नएस तारागिरी को मिली मज़बूती

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.