Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…
    • ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 6 हफ्ते किए पूरे कलेक्शन और बजट
    • भारतीय परिवारों के पास कितना सोना? रिपोर्ट में खुलासा, दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा
    • हिमाचल प्रदेश के मनाली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी पर्यटक दिखे काफी उत्साहित…
    • बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…
    • नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…
    • बेटी की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या…
    • व्हाट्सएप स्टेटस पर आखिरी पैगाम लिख नहर में कूदा युवक, पटियाला में बरामद हुआ शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी, रोज़ Rs 38 करोड़ की ठगी…
    राष्ट्रीय

    भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी, रोज़ Rs 38 करोड़ की ठगी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साइबर फ्रॉड को रोकने के तमाम प्रयास के बावजूद इसका जाल बढ़ रहा है। इस साल के शुरुआती तीन माह में ही साइबर फ्रॉड केस में करीब 38% की वृद्धि हुई है। एजेंसियों ने इस अवधि में 1.2 लाख संदिग्ध मोबाइल कनेक्शन काटे हैं। देश में साइबर फ्राड की 2024 में कुल 208224 शिकायतें दर्ज हुईथी जबकि 2025 में 519662 मामले दर्ज हुए। इस साल जनवरी से मार्च तक 42855 शिकायतें आ चुकी है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 26 हजार शिकायतें दर्ज हुई थीं। एजेंसियों को आशंका है कि इस साल साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी आ सकती है।

    38 करोड़ की ठगी हर दिन

    भारत में अभी हर दिन औसत 38 करोड़ की ठगी दर्ज होने का आकलन है। वर्ष 2023 में 15380, वर्ष 2024 में 22849 और 2025 में 19813 करोड़ रुपए की ठगी हुई। 2026 में यह चार गुना बढ़ने की आशंका है।

    कस्टमर केयर के नाम से ज्यादा ठगी

    साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। इनमें फेक कस्टमर केयर संचालित करके धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। पिछले साल ऐसे कुल 60985 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस साल शुरुआती दो माह में ही करीब 10 हजार केस दर्ज हो चुके हैं।

    सरकार के उपाय से रकम कम, केस ज्यादा

    सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लगातार प्रयास में जुटी है। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने वाले फेक काल को गेटवे पर ही रोकने, कॉमन डिजिटल इंटेलिजेंस सिस्टम जैसे उपाय शामिल हैं। इससे बड़ी ठगी पर तो लगाम लगी है लेकिन कम रकम के केस की संख्या बढ़ रही है।

    साइबर फ्रॉड शिकायतों का सालाना डेटा

    वर्षकुल शिकायतें
    20242,08,224
    20255,19,662

    जनवरी–मार्च अवधि की तुलना

    वर्षशिकायतें (जनवरी–मार्च)
    202426,000
    202542,855
    वृद्धि~38%

    साइबर ठगी की कुल रकम (करोड़ रुपये में)

    वर्षठगी की रकम (₹ करोड़)
    202315,380
    202422,849
    202519,813
    2026 (अनुमान)4 गुना वृद्धि संभव

    अन्य प्रमुख आंकड़े

    पैरामीटरआंकड़ा
    रोज़ाना औसत ठगीrs 38 करोड़
    संदिग्ध मोबाइल कनेक्शन काटे गए1.2 लाख
    फेक कस्टमर केयर फ्रॉड (2024)60,985 केस
    फेक कस्टमर केयर फ्रॉड (2025, पहले 2 माह)~10,000 केस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…

    April 11, 2026

    बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…

    April 11, 2026

    नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…

    April 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.