Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»ज्यादा मात्रा में फ्राइड चिकन खाते है तो हो जाये सावधान, ये 5 फूड्स बढ़ा सकते हैं कैंसर का खतरा
    खानपान-सेहत

    ज्यादा मात्रा में फ्राइड चिकन खाते है तो हो जाये सावधान, ये 5 फूड्स बढ़ा सकते हैं कैंसर का खतरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा। डॉक्टरों का कहना है कि अब यह बीमारी युवाओं में भी तेजी से देखी जा रही है। इसकी एक बड़ी वजह हमारी खराब खानपान की आदतें और बदलती लाइफस्टाइल है। कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं जो लंबे समय में आंतों को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट के अनुसार अगर लोग अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर लें और कुछ खास फूड्स से दूरी बना लें, तो कोलन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    प्रोसेस्ड मीट से बढ़ सकता है खतरा

    डॉक्टरों के अनुसार प्रोसेस्ड मीट जैसे बेकन, सॉसेज और हॉट डॉग का ज्यादा सेवन कोलन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। इन चीजों में कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो आंत की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी प्रोसेस्ड मीट को कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले फूड्स की श्रेणी में रखता है।

    रेड मीट का ज्यादा सेवन भी सही नहीं

    बीफ, पोर्क और लैम्ब जैसे रेड मीट को ज्यादा मात्रा में खाने से भी कोलन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। खासकर जब इन्हें बहुत ज्यादा तापमान पर ग्रिल या फ्राई करके खाया जाता है। ऐसे में मीट में कुछ हानिकारक केमिकल बन जाते हैं जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    कम फाइबर वाला खाना भी बन सकता है वजह

    हमारी डाइट में फाइबर बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। लेकिन आजकल लोग ज्यादा मात्रा में रिफाइंड ब्रेड, सफेद चावल और जंक फूड खाते हैं, जिनमें फाइबर बहुत कम होता है। इससे खाना आंतों में धीरे-धीरे पचता है और हानिकारक पदार्थ लंबे समय तक आंतों के संपर्क में रहते हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 25-30 ग्राम फाइबर लेना जरूरी माना जाता है।

    शराब का सेवन भी बढ़ा सकता है जोखिम

    डॉक्टरों के अनुसार नियमित रूप से शराब पीने से भी कोलन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। शराब आंतों की परत को नुकसान पहुंचाती है और कोशिकाओं में बदलाव ला सकती है। लंबे समय तक शराब का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

    डीप फ्राइड फूड से रहें सावधान

    फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन, चिप्स और दूसरी डीप फ्राइड चीजें भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इन चीजों को ज्यादा तेल में तलने से ऐसे केमिकल बन सकते हैं जो शरीर में सूजन और डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं। यही चीजें आगे चलकर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं।

    स्वस्थ डाइट है सबसे बड़ा बचाव

    डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप कोलन कैंसर से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और हल्का प्रोटीन शामिल करें। ये चीजें आंतों को स्वस्थ रखती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं।

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.