Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सावधान कहीं आपके WhatsApp पर भी तो नहीं आया RTO चालान वाला मैसेज, क्लिक करते ही उड़ जाते है बैंक खाते से सारे रूपए
    क्राइम

    सावधान कहीं आपके WhatsApp पर भी तो नहीं आया RTO चालान वाला मैसेज, क्लिक करते ही उड़ जाते है बैंक खाते से सारे रूपए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. कल्पना कीजिए कि आपके WhatsApp पर एक मैसेज आता है कि RTO चालान बकाया है. आप घबराकर फाइल खोलते हैं और कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से लाखों रुपये गायब हो जाते है. देहरादून में एक शख्स के साथ यही हुआ, जब एक फर्जी e-RTO चालान ने उसकी सालों की कमाई पर हाथ साफ कर दिया. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि बढ़ते साइबर फ्रॉड का एक उदाहरणहै. ठग अब चालान का डर दिखाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. सवाल यह है कि ठगों का अगला मैसेज कहीं आपके फोन पर तो नहीं आने वाला?

    पिछले साल 27 दिसंबर को देहरादून में एक 54 साल के व्यक्ति के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है. उन्हें WhatsApp पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें RTO Challan.APK नाम की फाइल थी। उन्हें लगा कि ये उनके वाहन का ट्रैफिक चालान है, इसलिए उन्होंने फाइल खोल ली. लेकिन फाइल खोलते ही उनके फोन में मालवेयर घुस गया और बैंक अकाउंट से कई ट्रांजैक्शन में कुल 3.6 लाख रुपये निकल गए. जब तक उन्हें पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

    मामले की जांच कर रही है पुलिस
    जब तक उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब तक पैसा खाते से जा चुका था. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. साइबर सेल की टीम आरोपियों का पता लगाने में जुटी है और यह जांच की जा रही है कि ठगों ने किस तरह मैलवेयर के जरिए मोबाइल का एक्सेस हासिल किया.

    किसी भी अनजान लिंक या फाइल को न खोलें
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि APK फाइल्स के जरिए फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो सकता है, जिससे बैंकिंग ऐप, OTP, पासवर्ड और निजी डेटा ठगों तक पहुंच जाता है. यही वजह है कि सरकार और साइबर एजेंसियां बार-बार चेतावनी देती हैं कि WhatsApp या SMS पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक या फाइल को न खोलें. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि RTO या किसी सरकारी विभाग की ओर से आने वाला कोई भी चालान आमतौर पर SMS या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भेजा जाता है, न कि WhatsApp पर APK फाइल के रूप में. अगर किसी को शक हो, तो सीधे परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर चालान की जानकारी जांचें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायसेन जेल में कैदी ने खेला खूनी खेल! हत्या के आरोपी ने फल देने के बहाने प्रहरी को मारी गोली

    September 2, 2026

    फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर, साथी ने युवक के सिर, गले और पेट में किए वार…

    August 31, 2026

    पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.