Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL ऑक्शन से पहले SRH की मालकिन काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में रजनीकांत ने जमकर किया डांस
    खेल

    IPL ऑक्शन से पहले SRH की मालकिन काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में रजनीकांत ने जमकर किया डांस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी कर ली है. अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया पर काव्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. काव्या आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बोली लगाती दिखती हैं. इसके अलावा वह अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम भी पहुंचती हैं. काव्या के पति अनिरुद्ध ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो जिंदगी भर के लिए है. 11.11.”

    अनिरुद्ध और काव्या तस्वीर में एक-दूसरे का हाथ पकड़े और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के शानदार आउटफिट की भी जमकर तारीफ हो रही है. तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या पर फूलों की बारिश होती हुई नजर आ रही है. वहीं, उनके पीछे पीले फूलों से सजा मंडप दिखाई दे रहा है. 

    अनिरुद्ध ने आइवरी रंग के कुर्ते के साथ उससे मेल खाती वेष्टी डाली हुई है. इसके ऊपर से उन्होंने एक लंबी जैकेट पहनी है, जो उन्हें एकदम क्लासिक लुक दे रही है. वहीं काव्या ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है, जिस पर काफी अच्छा एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है. इस नए कपल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. काव्या आईपीएल के दौरान भी अपने लुक्स की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं. वह आईपीएल ऑक्शन में भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बोली लगाती हुई नजर आती हैं. काव्या आईपीएल में लगभग हर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचती हैं. उन्हें अक्सर ही स्टैंड्स में टीम के शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाते और खुशी मनाते हुए देखा जाता है. काव्या आईपीएल 2027 के लिए 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में नजर आ सकती हैं.

    काव्या के पति अनिरुद्ध मशहूर संगीत कंपोजर हैं. उन्होंने कोल्हावेरी डी गाने को कंपोज किया था, जो काफी मशहूर हुआ. इसके साथ ही वह विक्रम, जेलर, लियो जैसे फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं. अनिरुद्ध ने साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने जिंदा बंदा को कंपोज किया था, जो उनके करियर के लिहाज से बड़ी उपलब्धि रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आर्यवीर के कंधों पर उम्मीदों का दारोमदार, भारत-अफगानिस्तान में अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल आज

    November 12, 2026

    Ramayana Box Office Collection : 900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’, जिसमें विदेशी बाजारों से हुई 323.50 करोड़ रुपये की कमाई

    November 12, 2026

    पवन सिंह, खुशबू जैन के साथ लेकर आए हैं अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’…

    November 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.