Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • हरिद्वार रवाना होने की तैयारी:बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक और उसके पति अमन त्यागी को SDM कोर्ट ने थमाया नोटिस…
    • पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन…
    • प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर
    • संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • NMEO योजना से किसान बेसाहू राम की खेती को मिली नई दिशा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक
    छत्तीसगढ़

    राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद- राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी क्रम जिले के निवासी श्री लोकेश्वर यादव, जिन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें उनका विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

    श्री लोकेश्वर यादव ने बताया कि पहले कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की आवश्यकता होती थी। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्होंने घर बैठे कम समय में ही ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण किया गया और समय-सीमा के भीतर उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक रही। आवेदन की स्थिति की जानकारी भी उन्हें ऑनलाइन मिलती रही, जिससे अनावश्यक परेशानी नहीं हुई। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद उन्होंने शासन की इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। श्री लोकेश्वर यादव ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मिली इस सुविधा के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल सेवाओं से आम लोगों का समय बच रहा है और सरकारी सेवाओं तक पहुंच पहले से अधिक आसान हुई है। जिससे नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन का सेवा सेतु पोर्टल प्रशासनिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बना रहा है। पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 441 से अधिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। व्हाट्सएप से जुड़े इस पोर्टल के जरिए नागरिक घर बैठे आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग व्यवस्था से सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन…

    August 5, 2026

    प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया

    August 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.