Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»भिलाई लव जिहाद केस: 10 साल तक शोषण, जबरन गौमांस खिलाया, इस्लाम न स्वीकारने पर की पिटाई
    भिलाई

    भिलाई लव जिहाद केस: 10 साल तक शोषण, जबरन गौमांस खिलाया, इस्लाम न स्वीकारने पर की पिटाई

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    इस्लाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई।
    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय हिंदू युवती ने 28 वर्षीय बादशाह खान पर शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक यौन शोषण, मारपीट, जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जबरन गौमांस खिलाया, पूजा-पाठ से रोका और बेटे का खतना कराकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया। मामले की शिकायत मिलने पर भिलाई नगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बादशाह खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, जबरन गर्भपात और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

    • युवती ने पुलिस को बताया कि 2016 में उसकी मुलाकात भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर निवासी बादशाह खान से हुई थी, जब वह मात्र 17 साल की थी। बादशाह ने प्यार का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
    • पीड़िता ने बताया कि 2016 में पहली बार बादशाह ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद फरवरी 2024 तक उसने लगातार शारीरिक शोषण किया। इस दौरान दो बार गर्भवती होने पर बादशाह ने जबरन गर्भपात कराया। तीसरी बार गर्भवती होने पर युवती ने बच्चा रखने की जिद की। बादशाह ने उर्दू में लिखे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाकर दावा किया कि वे अब पति-पत्नी हैं। हालांकि, कोई औपचारिक शादी या निकाह नहीं हुआ।धर्म परिवर्तन का दबाव और प्रताड़ना
      युवती ने बताया कि ससुराल पहुंचते ही बादशाह और उसके परिवार ने उस पर जबरदस्ती इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला। उसे गौमांस खाने के लिए मजबूर किया गया, जिसे ससुराल वालों ने ‘सुन्नत’ बताया। पूजा-पाठ और मंदिर जाने से रोका गया, साथ ही कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए भी बाध्य किया गया। विरोध करने पर बादशाह और उसके परिवार ने उसे बेरहमी से पीटा। युवती ने कहा कि कई बार मारपीट इतनी गंभीर हुई कि वह कई दिनों तक बिस्तर पर पड़ी रही। इसके अलावा, जब उसका बेटा पांच साल का हुआ, तो उसकी मर्जी के बिना बच्चे का खतना करा दिया गया, जिससे वह और अधिक आहत हुई।

      लड़कियों को फंसाने का गोरखधंधा
      पीड़िता ने खुलासा किया कि बादशाह “छत्तीसगढ़ स्टूडियो” नामक एक दुकान चलाता था, जहां वह लड़कियों को हिरोइन बनने का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने युवती की तस्वीरें और मोबाइल नंबर फेसबुक पर “फुल नाइट एंजॉय, बुक नाउ” जैसे अश्लील कैप्शन के साथ वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़िता को रोजाना 15-20 अश्लील कॉल आने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। बादशाह ने उसे दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया और लगातार प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसने यह सब 10 साल तक सहा, क्योंकि वह सोचती थी कि शायद बादशाह उससे शादी कर लेगा, लेकिन उसने दूसरी लड़की से संबंध बनाए और उसे और प्रताड़ित किया।

      पुलिस की तुरंत कार्रवाई
      पीड़िता की शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बादशाह खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 313 (गर्भपात), पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। टीआई प्रशांत मिश्रा ने पुष्टि की कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने कहा कि अन्य आरोपों की जांच जारी है। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता के साथ 8-10 वर्षों तक शोषण किया गया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने कोर्ट से आरोपी को फांसी की सजा देने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.