Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नए साल से पहले शहर के कई इलाकों में छापेमारी-अवैध घुसपैठ की आशंका
    छत्तीसगढ़

    रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नए साल से पहले शहर के कई इलाकों में छापेमारी-अवैध घुसपैठ की आशंका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । नए साल से पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए शहर के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। बैजनाथपारा, मौदहापारा, टिकरापारा, संजय नगर, शंकर नगर, मोवा, पंडरी, तेलीबांधा, कचना, सड्डू, बैरनबाजार और आसपास के इलाकों में की गई इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अभियान सुरक्षा कारणों और संभावित विदेशी कनेक्शन की जांच के तहत चलाया गया। अब तक बैजनाथपारा और टिकरापारा क्षेत्र से 60 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, अलग-अलग इलाकों से 40 से 50 अन्य संदेहियों को भी थाने लाया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पुलिस को दिल्ली से इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर विदेशी नागरिकों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संभावित मौजूदगी को लेकर यह कार्रवाई की गई। नए साल और 26 जनवरी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यह अभियान देर रात और तड़के अंजाम दिया, ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले।

    पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने कई स्थानों पर एक साथ दबिश देकर मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य तकनीकी जानकारियां खंगालीं।

    मंगलवार को रायपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए एक हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया। शुरुआती जांच में करीब 100 से अधिक ऐसे लोग सामने आए, जिनके दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें से कई लोग पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा से जुड़े इलाकों के बताए जा रहे हैं

    ये लोग मुख्य रूप से मोवा, खमतराई, टिकरापारा और उरला थाना क्षेत्रों में रहकर ऑटो चलाने और मजदूरी का काम कर रहे हैं। पूछताछ में अधिकतर लोग केवल एक-दो साल पहले रायपुर आने की जानकारी दे पाए, लेकिन उनके यहां रहने की स्पष्ट अवधि और दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

    एसएसपी सिंह के निर्देश पर सुबह करीब चार बजे यह छापामार अभियान चलाया गया। सीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने बीट वाइज जांच की और संदेहियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए पुलिस लाइन लाया गया। फिलहाल पुलिस लाइन में सभी संदेहियों के दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच जारी है

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह सुरक्षा के लिहाज से की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …

    September 3, 2026

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका

    September 3, 2026

    विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.