Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम
    • ऑरेंज कैप टेबल में सुदर्शन और गिल ने किया पहले और दूसरे नंबर पर कब्जा
    • सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत
    • AC और फ्रिज पर लगे ये छोटे स्टार बचा सकते हैं हर साल हजारों रुपये
    • मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं
    • महिंद्रा यूनिवर्सिटी और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर; कानूनी शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम
    • बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी सीपत की बड़ी पहल, 130 छात्राओं के लिए ‘जेम-2026’ अभियान शुरू
    • Ebola Virus, 80 लोगों की मौत! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»चांदी में बड़ी गिरावट, 1 घंटे में 21,500 रुपये गिरी कीमतें
    व्यापार

    चांदी में बड़ी गिरावट, 1 घंटे में 21,500 रुपये गिरी कीमतें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सराफा बाजार में आज जो हुआ, उसने निवेशकों की सांसें अटका दीं. चांदी की कीमतों में सोमवार को ऐसा मार्केट ड्रामा देखने को मिला जैसा शायद ही पहले कभी देखा गया हो. जिस चांदी ने सुबह इतिहास रचते हुए 2.54 लाख रुपये प्रति किलो का शिखर छुआ था, वही चांदी महज एक घंटे के अंदर 21,500 रुपये प्रति किलो तक टूट गई.

    सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का मार्च वायदा भाव जब 2,54,174 रुपये पर पहुंचा, तो बाजार में जश्न का माहौल था. ऐसा लग रहा था कि साल 2025 का अंत चांदी के रिकॉर्ड के साथ होगा. लेकिन कहते हैं न कि ऊंचाई पर हवा तेज होती है, ठीक वैसा ही हुआ. अचानक मुनाफावसूली की ऐसी आंधी चली कि भाव धड़ाम से गिरकर 2,32,663 रुपये पर आ गए.

    जानकारों के मुताबिक, चांदी की इस बड़ी गिरावट के पीछे तीन अहम वजह रहीं-

    रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बड़े ट्रेडर्स ने अपना मुनाफा सेफ करने के लिए चांदी बेचना शुरू कर दिया, जिससे बिकवाली का दबाव बढ़ गया

    वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतें $80 प्रति औंस से गिरकर $75 पर आ गईं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा.

    रूस-यूक्रेन तनाव में कुछ शांति की खबरों के चलते निवेशकों का रुझान सेफ एसेट्स (सोना-चांदी) से थोड़ा कम हुआ.

    भले ही आज चांदी में बड़ी गिरावट दिखी हो, लेकिन पिछले एक साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो चांदी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. दिसंबर 2024 में जो चांदी करीब 90 हजार रुपये के आसपास थी, वह 150% से ज्यादा की छलांग लगा चुकी है. सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में चांदी की भारी मांग ने इसे कीमती धातु से सुपर मेटल बना दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत

    May 17, 2026

    AC और फ्रिज पर लगे ये छोटे स्टार बचा सकते हैं हर साल हजारों रुपये

    May 17, 2026

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.