Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 पॉइंट टूटा, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली
    व्यापार

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 पॉइंट टूटा, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 556 अंक की गिरावट के साथ 74,272 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 20 मिनट पर यह 0.84 फीसदी या 626 अंक की गिरावट के साथ 74192 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 30 मिनट पर 0.84 फीसदी या 194 अंक की गिरावट के साथ 23,254 पर ट्रेड करता दिखा।

    सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस में 4.74 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, एक्सिस बैंक में 3.65 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 3.58 फीसदी, कोटक बैंक में 1.77 फीसदी और इंडिगो में 1.63 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर टेक महिंद्रा, सनफार्मा और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

    फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई है। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स- बैंक 2.47 फीसदी पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 2.35 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.45 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.66 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.59 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.73 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.82 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

    निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक गिरावट

    कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज
    एचडीएफसी लाइफ515.50-8.19%
    बजाज फाइनेंस1,000.20-4.12%
    एक्सिस बैंक1,198.40-3.60%
    बजाज फिनसर्व1,791.80-2.96%
    कोटक महिंद्रा बैंक405.00-2.00%
    इंडिगो4,958.00-1.40%
    हिंडाल्को इंडस्ट्रीज990.20-1.35%
    एचडीएफसी बैंक728.00-1.25%
    एशियन पेंट्स2,427.40-1.12%
    मैक्स हेल्थकेयर1,049.10-1.02%
    लार्सन एंड टुब्रो3,890.30-1.01%
    अडानी पोर्ट्स1,789.70-0.97%
    अडानी एंटरप्राइजेज2,967.80-0.85%
    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज230.23-0.83%
    ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,162.50-0.82%

    सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

    निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

    कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज
    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,782.10+1.26%
    टेक महिंद्रा1,566.20+0.59%
    आईसीआईसीआई बैंक1,345.40+0.40%
    टाटा स्टील191.48+0.35%
    सन फार्मास्युटिकल्स1,871.00+0.32%
    एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,259.40+0.21%
    अल्ट्राटेक सीमेंट11,167.00+0.11%
    टाइटन कंपनी4,885.00+0.10%
    एनटीपीसी326.30+0.09%

    सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

    क्यों आई बाजार में आज गिरावट?

    कच्चे तेल की कीमतों के वापस 100 डॉलर से ऊपर पहुंचने और हाई यूएस बॉन्ड यील्ड्स के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड आज 102 डॉलर से ऊपर ट्रेड करता दिखा है। इससे महंगाई और भारत के आयत बिल को लेकर चिंता बढ़ गई है। जबकि 10 साल की ट्रेजरी यील्ड उछलकर 5.11 फीसदी पर जा पहुंची है। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दबाव बना है। इंश्योरेंस सेक्टर के नियामक इरडा ने डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेशंस और EoM लिमिट्स पर 2 पार्ट का कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इससे इंश्योरेंस शेयरों पर दबाव बना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     Stock Market : बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला, सरकारी बैंकों में दिखी सबसे अधिक खरीदारी

    October 5, 2026

    Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील

    October 4, 2026

    …LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?

    October 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.